लाइव न्यूज़ :

भारत फीफा विश्व कप क्वालीफायर के स्थगित मैचों को मार्च और जून में खेलेगा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय फुटबॉल टीम कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैचों को अगले साल मार्च और जून में खेलेगी।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की महाद्वीपीय प्रतियोगिता समिति ने बुधवार को इस मामले पर फैसला लिया। समिति ने हालांकि इसकी तारीखों की घोषणा नहीं की।

फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के अनुसार 2021 के लिए पहली विंडो 22 से 30 मार्च के बीच है जबकि एएफसी के लिए दूसरी विंडो 31 मई से 15 जून तक है।

एएफसी ने समिति की ऑनलाइन बैठक के बाद कहा, ‘‘ एशियाई क्वालीफायर के दूसरे चरण के सभी मैच 15 जून 2021 तक हो जाएंगे। मैच दिवस सात एवं आठ का आयोजन मार्च 2021 और मैच दिवस नौ एवं 10 का आयोजन जून 2021 में होगा। सितंबर 2021 में एशियाई क्वालीफायर के फाइनल चरण का आयोजन होगा।’’

भारत फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन दूसरे चरण में अभी उसे तीन मुकाबले खेलने हैं। इसमें कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेलना है।

भारतीय टीम ग्रुप ई में पांच मैचों में तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है और उसके पास चीन में 2023 में होने वाले एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

इसमें कतर (13 अंक) शीर्ष जबकि ओमान दूसरे स्थान पर है। शीर्ष की तीन टीमों के पास 2023 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!