लाइव न्यूज़ :

भारत 2023 में करेगा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मेजबानी, 40 साल बाद मिलेगा मौका

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2022 13:50 IST

भारत ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मेजबानी करने की बोली जीत ली है। चीन के बीजिंग में 139वें आईओसी सत्र में इसे लेकर फैसला हुआ।

Open in App

नई दिल्ली: भारत ने निर्विरोध रूप से 2023 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सत्र की मेजबानी करने की बोली शनिवार को जीत ली। चीन के बीजिंग में 139वें आईओसी सत्र में भारत को मेजबानी सौंपने का फैसला हुआ।

बीजिंग में जारी शीतकालीन सत्र के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिनव बिंद्रा (भारत के पहले व्यक्तिगत इवेंट के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, बीजिंग-2008, निशानेबाजी), आईओसी की सदस्य नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से 139वें आईओली सेशन में मेजबानी के दावे के लिए प्रेजेंटेशन दी गई।

भारत 40 साल करेगा आईओसी सत्र की मेजबानी

भारत में यह दूसरी बार होगा जब आईओसी के सत्र का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भारत ने 1983 में नई दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी।

आईओसी सत्र दरअसल आईओसी के सदस्यों की आम बैठक है। यह IOC का सर्वोच्च अंग है और इसके निर्णय अंतिम होते हैं। एक आम सत्र वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है, जबकि विशेष सत्र अध्यक्ष द्वारा या कम से कम एक तिहाई सदस्यों के लिखित अनुरोध पर बुलाया जा सकता है।

IOC में मतदान के अधिकार वाले कुल 101 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त 45 मानद सदस्य और एक मानद सदस्य (Honour member) हैं जिसे वोट देने का अधिकार नहीं होता है। इन सदस्यों के अलावा, 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों, (ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेल) के वरिष्ठ प्रतिनिधि (अध्यक्ष और महासचिव) भी आईओसी सत्र में भाग लेते हैं।

टॅग्स :ओलंपिकअनुराग ठाकुरIndian Olympic Associationनीता अंबानीचीनशीतकालीन ओलंपिक खेलWinter Olympic Games
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!