लाइव न्यूज़ :

India-South Africa Hockey Series: नेशंस कप चैंपियन भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जलवा, दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से रौंदा, सीरीज में 2-0 से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 14:50 IST

India-South Africa Hockey Series: महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को दूसरे मैच में 7-0 से हराया और लंबे समय बाद टीम में लौटी रानी रामपाल ने फिर गोल किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को अब बृहस्पतिवार को अगला मैच खेलना है।एफआईएच नेशंस कप चैंपियन भारतीय टीम ने उसी लय को कायम रखा।महिला हॉकी टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। 

India-South Africa Hockey Series: एफआईएच नेशंस कप चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा जारी है। दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से रौंद डाला। पहले मैच में टीम इंडिया ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। महिला हॉकी टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। 

भारत को अब बृहस्पतिवार को अगला मैच खेलना है। महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को दूसरे मैच में 7-0 से हराया और लंबे समय बाद टीम में लौटी रानी रामपाल ने फिर गोल किया। पहले मैच में 5 . 1 से जीत दर्ज करने वाली एफआईएच नेशंस कप चैंपियन भारतीय टीम ने उसी लय को कायम रखा।

उदिता ने नौवे मिनट में पहला गोल किया । गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका पर और दबाव बनाया । वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया । इसके बाद पूर्व कप्तान रानी ने फील्ड गोल किया जो छह महीने बाद टीम में लौटी हैं।

दूसरे क्वार्टर के आखिर में भारत की बढत छह गोल की हो गई जब संगीता कुमारी, नवनीत कौर और वंदना कटारिया ने 25वें, 26वें और 27वें मिनट में गोल दागे। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका लेकिन वंदना ने चौथे क्वार्टर में 58वें मिनट में गोल किया।

टॅग्स :हॉकी इंडियासाउथ अफ़्रीकाओड़िसारानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!