लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों में भारत ने दिखाया जलवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 09, 2023 11:07 AM

एशियन गेम्स में भारत ने पिछली बार से बेहतर परफॉर्म करते हुए 107 पदक अपने नाम किए हैं। इससे भारत को 2024 में ओलंपिक खेलों के लिए उम्मीद जग गई है कि खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान रच दिया107 पदक जीतने में सफल रहा भारत इन पदकों में भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीते है

भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान रच दिया। इस बार देश को सौ से अधिक यानी 107 पदक जीतने में सफलता मिली है। इसके साथ ही साल 2024 में पेरिस में होने जा रहे ओलंपिक खेलों के लिए उम्मीद जाग गई। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीते। 

भारत ने पिछली बार इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे। इस बार निशानेबाजी में 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक मिले, जिससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज हुआ। भारतीय दल ने कई पदक भी जीते, जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य, पारूल चौधरी का महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण शामिल है। 

भाला फेंक में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन में नीरज चोपड़ा को स्वर्ण और किशोर जेना को रजत, नौकायन में अर्जुन सिंह एवं सुनील सिंह को कांस्य, बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी को स्वर्ण, कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों को स्वर्ण, तीरंदाजी में ओजस देवतले व अभिषेक वर्मा को मिक्सड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण-रजत के साथ पुरुष व महिला शतरंज टीमों के दो रजत पदक भारत को सूची में चौथे स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे। 

कुश्ती में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, सिर्फ एक ही पहलवान फाइनल तक पहुंचा। मगर स्वर्ण पदक नहीं जीत सका, तो दूसरी ओर बजरंग पूनिया कांस्य भी झोली में नहीं डाल पाए। सभी खेलों के प्रदर्शन के बाद एक सवाल सभी के मन में उठता है कि भारत का खेल प्रदर्शन इतना कैसे सुधर गया? 

क्रिकेट के अलावा भारत अन्य खेलों में भी अपनी क्षमता किस प्रकार दिखाने लगा। इन सवालों का सीधा जवाब है कि भारतीय खिलाड़ियों के पास क्षमता पहले से थी, लेकिन उन्हें खेल के अनेक अवसर तथा समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण नहीं मिल पाता था, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं हो पाता था। अब भारत में ‘खेलो इंडिया’ जैसे अवसर हैं तो खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर ट्रेनिंग मिलती है। इसी एशियाई खेलों के दल में अनेक खिलाड़ी विदेशों में रहकर नई-नई खेल तकनीकों को सीखकर आए हैं। 

दूसरी ओर भारतीय खेल प्रशिक्षण संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन की तैयारी के लिए आधुनिक साधनों से सुसज्जित किया गया है, जिसके परिणाम सामने हैं। इसीलिए यूं ही 100 पदकों का लक्ष्य देकर दल को भेजा नहीं गया था। उसके पीछे मेहनत और इच्छाशक्ति थी।

भारत के कोने-कोने से खिलाड़ियों को ढूंढ़ कर आगे लाया गया था और उन्हें एशियाई खेलों के लिए तैयार किया गया था। यही वजह है कि भारतीय दल पूरी तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करता दिख रहा था। उम्मीद है कि यही उत्साह और प्रदर्शन आगे भी बरकरार रहेगा। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन पहले से अधिक बेहतर होगा।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियाचीननीरज चोपड़ाइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार'हिंदी चीनी भाई-भाई' की नई मिसाल! दोनों देशों के बीच व्यापार में हुई वृद्धि, अमेरिका को छोड़ा पीछे

कारोबारIND-CHI-USA Economic 2023-24: 118.4 अरब डॉलर व्यापार, चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ा, देखें यूएसए के साथ क्या, जानें आंकड़े

विश्वचीन अपने ऐप्स और गेम्स के जरिए वैश्विक स्तर पर लोगों की कर रहा जासूसी! रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

भारतMaldives controversy: "पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से मालदीव सरकार का सरोकार नहीं, भविष्य में ऐसा नहीं होगा", विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा

कारोबारभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी: रिपोर्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट