लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर्स रद्द होने के बाद भारत को नौ से अधिक कोटे मिलने की संभावना कम

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा तोक्यो ओलंपिक के लिये मुक्केबाजी के एक वैश्विक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट को रद्द करने के बाद इन खेलों में भारत के लिए कोटा हासिल कर चुके नौ खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना काफी कम है।

मुक्केबाजों को जून में पेरिस में एक टूर्नामेंट खेलना था जिससे 53 कोटा स्थानों का निर्धारण होना था । अब ये स्थान 2017 से विश्व रैंकिंग के आधार पर उपमहाद्वीपों में बराबर बांटे जायेंगे ।

भारत के लिए अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने क्वालीफाई कर लिया हैं।

वर्तमान रैंकिंग में जो खिलाड़ी बेहतर स्थिति में उन्होंने ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पंघाल अपने भार वर्ग में शीर्ष पर है।

जिन भार वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है उनमें पुरुषों में 57 किग्रा, 81 किग्रा और 91 किग्रा के साथ महिलाओं में 57 किग्रा है।

दिग्गज मैरीकॉम ने आईओसी के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह कुछ खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक भी है।

आईओसी से जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उन एथलीटों के लिए बुरा लग रहा है जिन्हें आखिरी विश्व क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिलेगा। सभी एथलीटों के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए तोक्यो 2020 के लिए क्वालीफिकेशन तरीके को फिर से तय करने के लिए मैं मुक्केबाजी कार्यसमिति का 100 प्रतिशत समर्थन करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam HS Result 2026: 330794 छात्रों में से कुल 81.54% छात्र उत्तीर्ण, स्कोर और मार्कशीट की जांच कैसे करें?

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

ज़रा हटकेबार में शराबी ने पत्नी को किया टच?, पति ने चेहरे पर जोरदार घूंसा मारा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!