लाइव न्यूज़ :

दुखद: भारतीय एथलेटिक्स कोच निकोलई स्नेसारेव का निधन, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2021 10:06 IST

India athletics coach Nikolai Snesarev found dead: भारतीय एथलेटिक्स से एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के मिडिल और लॉन्ग डिस्टैन्स रेस के कोच का निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिकोलई स्नेसारेव को टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था। निकोलई स्नेसारेव दो साल के बाद भारत लौटे थे।

India athletics coach Nikolai Snesarev found dead: भारत के मध्यम और लंबी दूरी (दौड़) के कोच निकोलई स्नेसारेव शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में अपने होस्टल के कमरे में मृत पाए गए। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इसकी जानकारी दी। बेलारूस के 72 वर्षीय स्नेसारेव के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। 

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, ''वह इंडियन ग्रां प्री 3 के लिए (बेंगलुरु से) एनआईएस आए थे लेकिन वह प्रतियोगिता के लिए नहीं पहुंचे। उनका कमरा अंदर से बंद पाया गया। '' उन्होंने कहा, ''जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अपने बिस्तर पर पड़े थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम उनकी मृत्यु का कारण नहीं जानते हैं। '' 

स्नेसारेव 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले और अन्य मध्य एवं लंबी दूरी के धावकों को टोकियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की मुहिम के लिए कोचिंग दे रहे थे। साबले के उन्हें छोड़कर सेना के कोच अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करने का फैसला करने के बाद उन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय एथलेटिक्स लंबी एवं मध्य दूरी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका अनुबंध तब ओलंपिक के अंत तक था, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :एथलेटिक्सखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम