लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के कहर के बीच क्या कर रही हैं मैरी कॉम, डेली रूटीन का किया खुलासा

By भाषा | Updated: March 20, 2020 14:46 IST

छह बार की विश्व चैम्पियन और राज्यसभा सांसद मेरीकॉम संसद सत्र में नियमित तौर पर उपस्थित रहती है, लेकिन इस बार अधिकांश सत्र में नहीं जा सकीं।

Open in App
ठळक मुद्देमैरीकॉम ने कहा कि जिंदगी की रफ्तार मंद पड़ने से उन्हें आजादी के नए मायने समझ में आए हैं।मैरीकॉम जोर्डन से लौटने के बाद दिल्ली स्थित अपने घर में खुद को अलग किए हुए है।

नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी ने उन्हें बाहरी दुनिया से अलग कर दिया, लेकिन चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा कि जिंदगी की रफ्तार मंद पड़ने से उन्हें आजादी के नए मायने समझ में आए हैं। इस महीने जोर्डन में एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के लिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली मैरीकॉम वहां से लौटने के बाद दिल्ली स्थित अपने घर में खुद को अलग किए हुए है।

जोर्डन जाने से पहले भारतीय मुक्केबाज इटली में अभ्यास शिविर के लिए गए थे। भारत की पूरी टीम को आईओसी से कोविड 19 निगेटिव सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन इसके बावजूद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।

मेरीकॉम ने कहा, ‘‘मैं आराम कर रही हूं। कसरत करती हूं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हूं। अपने बच्चों के साथ खेलती हूं, क्योंकि पूरे एक महीने बाहर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग रहने का सबसे अच्छा हिस्सा है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और किसी बात की चिंता नहीं है। मैं हर किसी से अपील करना चाहती हूं कि घबराए नहीं और घर पर अपने परिवार के साथ समय बिताएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस समय आजादी के नए मायने समझ में आ रहे हैं। मुझे रोज के शेड्यूल का कोई तनाव नहीं है।’’ छह बार की विश्व चैम्पियन और राज्यसभा सांसद मेरीकॉम संसद सत्र में नियमित तौर पर उपस्थित रहती है, लेकिन इस बार अधिकांश सत्र में नहीं जा सकीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस सत्र में आखिरी कुछ दिन जा सकूंगी। इस महीने के आखिर तक मेरा अलग रहने का समय खत्म हो जाएगा। उसके बाद भी संसद कुछ दिन चलेगी।’’ मेरीकॉम ने कहा, ‘‘इस समय मुझे इतना ही पता है कि मेरे बच्चे बहुत खुश हूं। पिछले दस बारह दिन से उन्हें बिना किसी बाधा के उनकी मां मिली है।’’

टॅग्स :मैरी कॉमकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!