लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-वाराणसी उच्च गति रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित करने के मुद्दे पर अहम बैठक हुई

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:27 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित उच्च गति रेल परियोजना (बुलेट ट्रेन) के लिए गौतमबुद्ध नगर में जमीन अधिग्रहित करने के मुद्दे पर शुक्रवार को अहम बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें रेल परियोजना और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिवाकर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी और परियोजना के अधिकारियों द्वारा दिल्ली-वाराणसी उच्च गति रेल परियोजना पर गहन विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि संबंधित परियोजना के लिए किसानों की बहुत कम जमीन लेनी होगी। बैठक में अधिकारियों के साथ साथ कुछ किसानों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली वाराणसी उच्च गति रेल परियोजना दिल्ली, नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि संबंधित परियोजना के लिए कुल 160.81 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, किसानों से मात्र 60.19 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी, शेष भूमि सरकारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!