लाइव न्यूज़ :

भारत की कीर्तना ने आईबीएसएफ विश्व अंडर-16 स्नूकर खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 7, 2018 14:10 IST

कीर्तना ने नाकआउट में जगह बनाने के बाद हमवतन मनस्विनी शेखर और रूस की एलिना कैरलिना को सीधे फ्रेम में 3-0 से शिकस्त दी

Open in App

मुंबई, 7 अक्टूबर: भारत की कीर्तना पांडियन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आईबीएसएफ विश्व अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है। अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (आईबीएसएफ) के अनुसार कीर्तना ने फाइनल में बेलारूस की अलबिना लेसचुक को 3-1 से पराजित किया। 

कीर्तना ने नाकआउट में जगह बनाने के बाद हमवतन मनस्विनी शेखर और रूस की एलिना कैरलिना को सीधे फ्रेम में 3-0 से शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और हमवतन अनुपमा रामचंद्रन को 3-1 हराया। 

सेमीफाइनल में कीर्तना पहला फ्रेम हार गई लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अनुपमा को 3-1 से मात दी। इसी तरह फाइनव में भी कीर्तना को पहले फ्रेम में हार मिली लेकिन इसके बाद उन्होंने स्कोर 1-1 से बराबर किया और फिर मैच जीतते हुए खिताब भी जीत लिया। लड़कों के वर्ग का खिताब बेल्जियम के बेन मार्टन्स ने जीता। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!