लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा के बिना प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हुई , टॉप्स से निकाले जाने पर अरपिंदर ने पूछा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता त्रिकूद खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना से उन्हें बाहर करने के खेल मंत्रालय के फैसले पर सोमवार को सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होने के बावजूद उनके प्रदर्शन की समीक्षा किस आधार पर की गई ।

इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरपिंदर को टॉप्स कोर समूह से बाहर कर दिया गया जबकि ‘प्रदर्शन की समीक्षा’ के बाद नीरज चोपड़ा, तेजिंदर पाल सिंह तूर और हीमा दास को बरकरार रखा गया ।

अरपिंदर ने अमृतसर से फोन पर कहा ,‘‘ मैं हैरान रह गया कि इस महामारी के बीच प्रदर्शन की समीक्षा कैसे की गई । कोई प्रतिस्पर्धा भी पूरे साल नहीं हुई । आपको बिना ट्रायल के कैसे पता चला कि मेरा प्रदर्शन खराब हो गया है ।मुझे इसका आधार समझ में नहीं आया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इन दिनों जालंधर में अकेले अभ्यास करता हूं । मैने छोटा ब्रेक लिया है और एक या दो दिन में जालंधन जाऊंगा । जहां तक मुझे पता है , मैं पहले की तरह की कूद लगा रहा हूं । मेरे प्रदर्शन में निरंतरता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं करीब दो साल से टॉप्स में हूं और मेरी किसी गलती के बिना मुझे बाहर कर दिया गया । मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी । ’’

अरपिंदर ने कहा कि वह कुछ महीने एनआईएस पटियाला में था लेकिन मई में राष्ट्रीय शिविर छोड़ दिया ।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें टॉप्स से बाहर किये जाने के बारे में पहले बताया गया था , उन्होंने कहा ,‘‘ टॉप्स के एक अधिकारी ने मुझे फोन करके कहा कि उन्होंने प्रदर्शन की समीक्षा की है और मुझे बाहर किया जायेगा । मैने पूछा कि ऐसे समय में प्रदर्शन की समीक्षा कैसे की गई।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मई जून में मंत्रालय से किसी ने मुझे कहा कि अमेरिका अभ्यास के लिये जा सकता हूं लेकिन मैने मना कर दिया क्योंकि जब कोई अभ्यास ही नहीं कर रहा तो जाने का क्या फायदा ।’’

अरपिंदर ने कहा कि वह टॉप्स में वापिस शामिल करने के लिये अनुरोध नहीं करेंगे लेकिन अगले सत्र में अपने प्रदर्शन के जरिये जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!