लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि क्रिकेट की तरह लोकप्रिय होगा भालाफेंक : खेलमंत्री ठाकुर

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:10 IST

Open in App

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और सुमित अंतिल समेत पैरालम्पिक पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह खेल आने वाले समय में क्रिकेट की तरह लोकप्रिय होगा । तोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद अंतिल, झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने पैरालम्पिक में भालाफेंक में पदक जीते । पहली बार पैरालम्पिक खेल रहे अंतिम ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड कई बार तोड़कर एफ64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । झाझरिया ने एफ46 में रजत और गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किये । बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर ने सम्मान समारोह के दौरान कहा ,‘‘ उम्मीद है कि अब भाला भी क्रिकेट के बल्ले की तरह मशहूर हो जायेगा ।’’ इस मौके पर योगेश कथूनिया (चक्काफेंक एफ56 रजत पदक) और शरद कुमार (ऊंची कूद टी63 कांस्य) भी मौजूद थे । ठाकुर ने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत ने चार पदक जीते और मेजर ध्यानचंद जी को इससे बड़ी श्रृद्धांजलि नहीं हो सकती । खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और सरकार ने खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों का पूरा साथ दिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिला प्रोत्साहन उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ सरकार टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) जैसी योजनाओं के जरिये देश में खेलों का ढांचा बदल देगी । हम अभूतपूर्व तरीके से खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे ।’’ झाझरिया ने कहा ,‘‘ पिछले चार साल में सरकार ने हमारी काफी मदद की है । प्रधानमंत्री मोदी जी से बात करके हमारा मनोबल बढा ।’’ कुमार ने कहा ,‘‘ यह काफी कठिन पैरालम्पिक थे क्योंकि हमें पता नहीं था कि खेल होंगे भी या नहीं ।सरकार ने जिस तरह टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना से हमारी मदद की , हम बहुत खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!