होली पर सहवाग की खास सलाह, 'रंगों से नहीं रंग बदलने वालों से डरना', स्टार खिलाड़ियों ने किया विश!

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 2, 2018 01:04 PM2018-03-02T13:04:18+5:302018-03-02T15:07:17+5:30

Holi: सहवाग, लक्ष्मण, रोहित, साइना समेत स्टार खिलाड़ियों ने यूं दी शुभकामनाएं

Holi: Sehwag, Laxman, Rohit, Saina Nehwal and other sportspersons wish fans | होली पर सहवाग की खास सलाह, 'रंगों से नहीं रंग बदलने वालों से डरना', स्टार खिलाड़ियों ने किया विश!

वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती के साथ

रंगों और खुशियों का त्योहार होली, पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। हिंदुओं के इस सबसे खास त्योहारों में से एक होली को उत्साह, उमंग, हर्ष, रंग, उत्सव के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर पूरा देश रंगों में सराबोर है तो करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले स्टार खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं है। 

स्टार खिलाड़ियों पर छाई होली की खुमारी, सहवाग, रोहित-लक्ष्मण, साइना ने यूं दी शुभकामनाएं!

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण से लेकर , स्टार ओपनर रोहित शर्मा, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, बीसीसीआई ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

सहवाग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बेहद खास संदेश के साथ फैंस को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सहवाग ने लिखा है, 'रंगों से मत डरना, रंग बदलने वालों से डरना। आपको होली से भरी हुई प्यार और शुभकामनाएं।' 







Web Title: Holi: Sehwag, Laxman, Rohit, Saina Nehwal and other sportspersons wish fans

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे