लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: स्पेन ने मलेशिया को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 20:01 IST

Hockey World Cup 2023: स्पेन की टीम अब मंगलवार को अंतिम-आठ चरण में खिताब के दावेदारों और पूल ए में तालिका पर शीर्ष पर रहे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क मिरालेस (41वें) और जेवियर गिस्पर्ट (42वें) ने एक मिनट के अंदर दो गोलकर स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया।शेलो सिल्वरियस ने शानदार मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। मरहान जलील और शेलो सिल्वरियस चूक गए।

Hockey World Cup 2023: स्पेन ने पुरुष हॉकी विश्व कप के रोमांचक क्रॉसओवर मुकाबले में रविवार को यहां पेनल्टी शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) विश्व कप के इस मुकाबले में नियमित समय में मैच 2-2 से बराबरी पर था।

स्पेन की टीम अब मंगलवार को अंतिम-आठ चरण में खिताब के दावेदारों और पूल ए में तालिका पर शीर्ष पर रहे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं थी। फैजल सारी ने 35वें मिनट में मलेशिया का खाता खोला लेकिन मार्क मिरालेस (41वें) और जेवियर गिस्पर्ट (42वें) ने एक मिनट के अंदर दो गोलकर स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके बाद शेलो सिल्वरियस ने शानदार मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट में पांच खिलाड़ियों के पहले सेट के शॉट लेने के बाद स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। मलेशिया के लिए फिरहान अशरी, फैजल सारी और सुहैमी शाहमी इरफान ने गोल किए, जबकि मरहान जलील और शेलो सिल्वरियस चूक गए।

स्पेन के लिए मार्क मिरालेस, बोनास्ट्रे जोर्डी और गिस्पर्ट जेवियर ने गोल किए जबकि अल्वारो इग्लेसियस और मार्क रेने इसमें नाकाम रहे। दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर था। इसके बाद ‘सडन डेथ’ में स्पेन के मार्क मिरालेस ने गोल किया जबकि मलेशिया के फिरहान अशारी चूक गए। स्पेन की टीम पूल डी में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर रहा थी।

टीम ने मैच के दौरान मलेशिया के सर्कल में कई बार प्रवेश कर अपना दबदबा कायम किया लेकिन मलेशिया ने जवाबी हमले से उसके प्रभाव को कम कर किया। स्पेन को मैच में आठ पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सका।

मलेशिया ने एक पेनल्टी कार्नर हासिल किया और उसे गोल में बदलने में नाकाम रहा। मलेशिया चौथे क्वार्टर के पहले मिनट में गेंद को स्पेन के गोल पोस्ट में डाल दिया लेकिन अंपायर ने इसे ‘अमान्य गोल’ करार दिया । गेंद गेंद फैजल सारी के हॉकी स्टिक के पिछले हिस्से को छू कर गयी थी। 

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023Spainहॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम