लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप में भारत का शानदार आगाज, पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2023 22:05 IST

भारतीय टीम की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के गोल किए, जिसकी मदद से भारत ने पूल डी के मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पूल डी के मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत कीभारतीय टीम की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के ने किया गोलभारतीय टीम अब विश्व कप में 48 वर्षों बाद अपने दूसरे विश्व खिताब को हासिल करना चाहेगी

Hockey World Cup 2023: पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में भारतीय हॉकी टीम का आगाज स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीत के साथ हुआ है। भारतीय टीम की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के गोल किए, जिसकी मदद से भारत ने पूल डी के मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

उम्दा प्रदर्शन के लिए अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही पूल डी में भारत ने दूसरा पायदान हासिल कर लिया। मुकाबले में भारत ने मैच में शुरुआत धीमी रही। शुरुआती पांच मिनटों तक स्पेन ने टीम इंडिया को काफी छकाया, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारत की पकड़ भी मजबूत होती रही। इसका फायदा 11वें मिनट में टीम इंडिया को मिली। 

भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उस पर गोल नहीं आ सका। अगले ही मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। 

 

हार्दिक स्पेन के सर्कल में गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वह गोलपोस्ट के करीब खड़े ललित उपाध्याय को गेंद देना चाहते थे, लेकिन स्पेन के डिफेंडर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने कोई गोल नहीं किया।

बता दें कि 2022 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के बाद, भारतीय टीम अब विश्व कप में 48 वर्षों बाद अपने दूसरे विश्व खिताब को हासिल करना चाहेगी। भारत ने 1971 में उद्घाटन टूर्नामेंट में कांस्य जीता और 1973 में अगले संस्करण में रजत पदक जीता।

वर्तमान में दुनिया में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम पदक की दावेदारों में से एक होगी, जिसमें हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली प्रतिभाशाली टीम एक ताकत के रूप में उभरेगी। पिछले संस्करण में भारत नीदरलैंड से हारने के बाद क्वार्टर फाइनल चरण से बाहर हो गया था, जो कि अंतिम उपविजेता था।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023भारतीय हॉकी टीमSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!