लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: चार बार की चैंपियन पाकिस्तान टीम विश्व कप में नहीं, भारत का रिकॉर्ड, चौथी बार मेजबानी, 1982, 2010, 2018 और 2023

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2023 16:58 IST

Men's Hockey World Cup 2023: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देबिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में ‘विश्व कप गांव’ का भी उद्घाटन किया।विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है।हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं।

Men's Hockey World Cup 2023: पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में हो रहा है। ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के बाद राउरकेला विश्व कप का दूसरा आयोजन स्थल है।

पुरुष हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान ने रिकॉर्ड बनाया है। चार बार की चैंपियन पाकिस्तान जो अब तक की सबसे सफल विश्व कप टीम है। 2023 संस्करण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। दूसरी बार विश्व कप में नहीं दिखेगी। 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप चौथा अवसर होगा, जब भारत प्रमुख FIH टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

21000 की क्षमता वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

मुंबई 1982, दिल्ली 2010 और ओडिशा 2018 और 2023। किसी भी देश द्वारा सबसे अधिक है। 2023 संस्करण एक एशियाई देश में सातवां होगा। तीन मेजबान, भारत, पाकिस्तान और मलेशिया में से कोई भी कभी भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हुआ। राउरकेला में निर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम अब 21000 की क्षमता वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।

फाइनल सहित शेष 24 मैच कलिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे

चंडीगढ़ 30000 क्षमता के साथ देश का सबसे बड़ा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने देश के दूसरे सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। पटनायक ने कहा कि स्टेडियम पूरे देश के लिए ओडिशा का उपहार है। राउरकेला विश्व कप के 44 में से 20 मैचों की मेजबानी करेगा जबकि फाइनल सहित शेष 24 मैच कलिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत का पहला मैच स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। दो दिन बाद भारत का सामना उसी मैदान पर इंग्लैंड से होगा। प्रख्यात आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर स्थित स्टेडियम को 146 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। स्टेडियम की कुल क्षमता 21 हजार दर्शकों की है।

दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा

राज्य लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस तरह का पहला आयोजन 2018 में किया गया था। यह चौथी बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। स्टेडियम को दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है। यहां तक कि एफआईएच के प्रमुख मोहम्मद तैयब इकराम ने यहां अपनी यात्रा के दौरान उल्लेख किया था कि ‘यह दुनिया में सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है।’

मुख्य टर्फ के अलावा इसमें मुख्य स्टेडियम, फिटनेस सेंटर, हाइड्रोथेरेपी पूल, ड्रेसिंग और चेंजिंग रूम, कनेक्टिंग टनल और पांच सितारा आवास, 250 कमरे हैं जहां 400 खिलाड़ी रह सकते हैं। स्टेडियम में आने वालों के लिए प्रवेश और निकास के लिए छह द्वार हैं। इसके अलावा दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है।

पटनायक ने ‘ओडिशा रे हॉकी’ (ओडिशा में हॉकी) नामक एक पुस्तक का भी अनावरण किया जिसे स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक सुंदरगढ़ में हॉकी के इतिहास और भारत के राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने में ओडिशा की भूमिका से संबंधित है। पटनायक ने विशेष रूप से हॉकी विश्व कप मैच के दौरान परेशानी मुक्त आवाजाही के लिए राउरकेला में 30 वाहनों के साथ ‘मो बस’ (मेरी बस) सेवाओं का भी उद्घाटन किया।

भारतीय टीम:

गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पी आर श्रीजेश

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी इंडियाओड़िसानवीन पटनायकहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

ज़रा हटकेमेहमानों ने रक्तदान किया और 18 यूनिट रक्त एकत्र, संविधान की शपथ लेकर शादी, सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्ट19 नवंबर को लापता, 16 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक रेप, पुरुष मित्र सहित 10 ने किया हैवानियत

भारतSukma Encounter: देश का सबसे खतरनाक नक्सली मुठभेड़ में ढेर, साथ में पत्नी की भी मौत; सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

भारतAssembly Bypolls Result Highlights: 8 सीट पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस 2-2, आप, जेएमएम, मिजो नेशनल फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 1-1 सीट, देखिए लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!