लाइव न्यूज़ :

Hockey Men’s Junior World Cup: स्पेन ने टीम इंडिया को 4-1 से हराया, 6 अंक के साथ शीर्ष पर स्पेनिश टीम, जानें कोरिया, भारत और कनाडा किस स्थान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 12:22 IST

Hockey Men’s Junior World Cup: उत्तम सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत कोरिया के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरिया बेहतर गोल अंतर के कारण भारत से आगे दूसरे स्थान पर है।स्पेन की टीम के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी।भारत के लिए एकमात्र गोल रोहित ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। 

Hockey Men’s Junior World Cup:भारत को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में गुरुवार को यहां पूल सी मैच में स्पेन के खिलाफ 1-4 की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। स्पेन दो जीत से छह अंक जुटाकर पूल में शीर्ष पर चल रहा है। कोरिया बेहतर गोल अंतर के कारण भारत से आगे दूसरे स्थान पर है।

दोनों टीम के दो मैच में एक जीत और एक हार से तीन अंक हैं। पूल की चौथी टीम कनाडा ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और उसका अंकों का खाता नहीं खुला है। भारत अपना आखिरी पूल मुकाबला शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलेगा। उत्तम सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत कोरिया के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ की थी।

लेकिन तकनीकी रूप से बेहतर स्पेन की टीम के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। स्पेन की ओर से काब्रे वेरडील पोल (पहले और 41वें मिनट) और राफी आंद्रियास (18वें और 60वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे जबकि भारत के लिए एकमात्र गोल रोहित ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपSpainटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!