लाइव न्यूज़ :

Hockey Men’s Junior World Cup: कनाडा को 10-1 से करारी शिकस्त, पुरुष जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया, नीदरलैंड से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2023 20:16 IST

Hockey Men’s Junior World Cup: भारत की तरफ से आदित्य अर्जुन लालगे (8वें, 43वें), रोहित (12वें, 55वें), अमनदीप लाकड़ा (23वें, 52वें), विष्णुकांत (42वें), राजिंदर (42वें), कुशवाह सौरभ आनंद (51वें) और उत्तम सिंह (58वें) ने गोल किए।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा की तरफ से एकमात्र गोल जूड निकोलसन (20वें) ने किया। भारत ने पहले क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की और कनाडा के रक्षकों पर दबाव बनाया।लालगे के मैदानी गोल की मदद से भारत ने शुरुआती बढ़त हासिल की।

Hockey Men’s Junior World Cup:भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां कनाडा को 10-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुष जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से भारत पूल सी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जो क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त था।

भारत की तरफ से आदित्य अर्जुन लालगे (8वें, 43वें), रोहित (12वें, 55वें), अमनदीप लाकड़ा (23वें, 52वें), विष्णुकांत (42वें), राजिंदर (42वें), कुशवाह सौरभ आनंद (51वें) और उत्तम सिंह (58वें) ने गोल किए जबकि कनाडा की तरफ से एकमात्र गोल जूड निकोलसन (20वें) ने किया। भारत ने पहले क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की और कनाडा के रक्षकों पर दबाव बनाया।

लालगे के मैदानी गोल की मदद से भारत ने शुरुआती बढ़त हासिल की। भारतीय स्ट्राइकर ने अच्छा खेल दिखाया तथा कनाडा के रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों को गलतियां करने के लिए मजबूर किया।। उसकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और उसने पेनल्टी कार्नर हासिल किया जिसे रोहित ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

कनाडा ने निकोलसन के गोल की मदद से दूसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की लेकिन इससे कोई खास अंतर नहीं पड़ा। लाकड़ा ने तुरंत ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारतीय टीम मध्यांतर पर 3-1 से आगे थी।

भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद भी कनाडा पर दबाव बनाए रखा। भारत ने दो मिनट के अंदर तीन गोल किए। विष्णु कांत ने मैदानी गोल किया। राजिंदर और लालगे के गोल की मदद से भारत ने अपनी बढ़त 6-1 कर दी। अंतिम क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा।

आनंद, लाकड़ा और रोहित ने जल्दी-जल्दी तीन गोल दागे जबकि कप्तान उत्तम ने अंतिम हूटर बजने से दो मिनट पहले टीम की तरफ से दसवां गोल किया। भारत मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पूल डी से शीर्ष पर रहने वाले नीदरलैंड का सामना करेगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपटीम इंडियाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!