लाइव न्यूज़ :

Hockey India South Africa Tour: 26 सदस्यीय टीम का ऐलान, भारत का सामना फ्रांस, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान और उपकप्तान, देखें टीम लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2024 15:29 IST

Hockey India South Africa Tour: हॉकी इंडिया ने 22 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारत की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें जूनियर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की भी वापसी हुई है।गोलकीपिंग में पवन को कृशन पाठक और पी आर श्रीजेश के साथ मौका दिया गया है।

Hockey India South Africa Tour: हॉकी इंडिया ने बुधवार को केप टाउन दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले चार देशों के दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की। टूर्नामेंट में फ्रांस, नीदरलैंड, भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह करेंगे और एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर विजेता हार्दिक सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जूनियर भारतीय टीम के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अराइजीत सिंह हुंडल और बॉबी सिंह धामी को टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि हम ओलंपिक वर्ष में दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ सीजन शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं, जहां हम गुणवत्तापूर्ण टीमों के साथ खेलेंगे। दौरे पर निकलने से पहले हमारा SAI, बेंगलुरु में एक छोटा शिविर लगेगा।

भारतीय टीम 22 और 24 जनवरी को फ्रांस से (दोपहर 2.30 से), 26 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका से (रात 9. 30 से) और 28 जनवरी को नीदरलैंड से (दोपहर दो बजे से) खेलेगी। गोलकीपिंग में पवन को कृशन पाठक और पी आर श्रीजेश के साथ मौका दिया गया है। पिछले टूर्नामेंट से ब्रेक पर रहे अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की भी वापसी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, कृशन पाठक और पवन।

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, सुमित, संजय, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम।

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विष्णुकांत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, बॉबी सिंह धामी ।

 

टॅग्स :हॉकी इंडियाफ़्रांससाउथ अफ़्रीकानीदरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम