लाइव न्यूज़ :

स्टार धाविका हिमा दास की COVID-19 के खिलाफ जंग, दिया एक महीने का वेतन

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:42 IST

Hima Das: भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान कर दी है, भारत में इस घातक वायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है

Open in App
ठळक मुद्दे 400 मीटर में U-20 विश्व चैंपियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी हैंभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 को पार कर गई है, 18 की मौत

नई दिल्ली: भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में असम सरकार की मदद के लिये अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर- 20 विश्व चैंपियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया,‘ यह समय एक साथ खड़े होने और एक दूसरे की मदद का है। मैं कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में असम आरोग्य निधि खाते में एक महीने का वेतन दे रही हूं।’’

इससे पहले बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दान दे चुके हैं। असम में भी तक एक भी पॉजीटिव मामला नहीं आया है लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन का वहां भी सख्ती से पालन हो रहा है। 

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में अब तक 5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 700 को पार कर गई है और इससे 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :हिमा दासकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!