लाइव न्यूज़ :

दुबई में टी20 विश्व कप मैच होना भारत की तुलना में पाकिस्तान के लिए फायदेमंद: बाबर

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:17 IST

Open in App

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि दुबई में ज्यादा मैच खेलने से उनकी टीम को 24 अक्टूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती लीग मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो भारत के मुकाबले ज्यादा फायदे में होगी।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंटों में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सीमित सफलता मिली है। टीम को एकमात्र बड़ी सफलता 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली थी। भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत एक-दूसरे के खिलाफ मैच से 24 अक्टूबर को दुबई में करेंगी। पाकिस्तान ने इस मैदान पर 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले  खेले है जिसमें से उसे 21 में जीत मिली है। बाबर ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जो टीम अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से मैदान में उतारेगी और ज्यादा मौके का फायदा उठायेगी, उसे ही सफलता मिलेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि मेरी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है और 24 अक्टूबर के मैच का इंतजार कर रही है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात टी20 मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि हम उनमें से ज्यादातर को जीतना चाहेंगे। हम उस जीत के आत्मविश्वास और लय को दुबई तक ले जाने की कोशिश करेंगे।’’बाबर ने इस बात को स्वीकार किया कि दुबई स्टेडियम की स्थिति भी भारत से बेहतर पाकिस्तान के अनुरूप होगी । उन्होंने कहा, ‘‘यूएई हमारे दूसरे घर की तरह है और हमने वहां कई टी 20 मैच जीते हैं और विश्व रैंकिंग की शीर्ष टीम बने। हाँ, इससे एक अतिरिक्त लाभ होगा, मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!