लाइव न्यूज़ :

हरभजन, केदार के साथ मैक्सेवल और स्मिथ आईपीएल नीलामी में शीर्ष आधार मूल्य के वर्ग में

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह और मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव के अलावा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अगली नीलामी के लिए दो करोड़ रुपये आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है।

आईपीएल संचालन परिषद ने खिलाड़ियों की संख्या में कटौती की है जिसके बाद 292 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी।

नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास सर्वाधिक 13 स्थान उपलब्ध हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खरीद सकता है।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे अधिक 53 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी जबकि हैदराबाद के बाद 11 करोड़ (10 करोड़ 75 लाख) से कुछ कम राशि है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22 करोड़ 70 लाख रुपये हैं और उसके पास सात स्थान उपलब्ध हैं।

सुपरकिंग्स ने इस साल हरभजन और जाधव को रिलीज किया है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को संशोधित सूची में 20 लाख रुपये के सबसे कम आधार मूल्य के वर्ग में जगह मिली है।

मैक्सवेल और स्मिथ के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को सर्वाधिक आधार मूल्य के वर्ग में शामिल किया गया है।

डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य के वर्ग में 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है जबकि भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और तेज गेंदबाज उमेश यादव एक करोड़ रुपये के तीसरे वर्ग में हैं। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

क्रिकेट9 मैच, 210 गेंद, 264 रन और 17 विकेट?, सबपर भारी 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार, पर्पल कैप पर कब्जा?

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!