लाइव न्यूज़ :

अभ्यास में व्यवधान नहीं पड़ता तो और बेहतर प्रदर्शन करते : अली कमर

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई भारत की सभी 10 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते लेकिन मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर का मानना है कि यदि कोविड—19 के कारण उनके अभ्यास में व्यवधान नहीं पड़ता तो स्वर्ण पदकों की संख्या अधिक होती।

भारतीय महिला टीम ने 10 भार वर्गों में हिस्सा लिया था। उसने एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। इनमें से सात पदक तो ड्रा के दिन ही पक्के हो गये थे क्योंकि इनमें कम प्रति​स्पर्धियों ने हिस्सा लिया था।

अली कमर ने पीटीआई से कहा, ''मैं संपूर्ण प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हूं। हां, हम अधिक स्वर्ण पदक जीत सकते थे लेकिन हमें चैंपियनशिप से पहले अभ्यास करने का खास मौका नहीं मिला, इसलिए मैं शिकायत नहीं कर सकता।''

उन्होंने कहा, ''सभी रजत पदक विजेता करीबी मुकाबलों में हारे और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एक कोच के रूप में मैं इससे अधिक उम्मीद नहीं कर सकता।''

अली कमर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली लालबुतसाई (64 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक) की करीबी हार के संदर्भ में बात कर रहे थे।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी पूजा रानी (75 किग्रा) भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र महिला मुक्केबाज रही।

भारतीय टीम का राष्ट्रीय शिविर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहा था लेकिन कोविड—19 के कई मामले पाये जाने के बाद इसे रोक दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!