लाइव न्यूज़ :

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: गुरप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, कोरिया के हियोनवू किम ने जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: April 27, 2019 19:42 IST

भारत के गुरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 77 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक जीता।

Open in App

शियान, 27 अप्रैल। भारत के गुरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 77 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में अब एक ही दिन बचा है। गुरप्रीत को फाइनल में कोरिया के हियोनवू किम ने 8.0 से हराया।

गुरप्रीत ने कतर के बखित शरीफ बद्र को क्वार्टर फाइनल में 10.0 से हराया। वहीं अंतिम चार में कजाखस्तान के तमेरलान शादुकायेव को 6.5 से हराया। वहीं 87 किलो वर्ग में सुनील कुमार कजाखस्तान के अजामत कुस्कुबायेव को हराकर फाइनल में पहुंच गए। अब वह ईरान के हुसैन अहमद से भिड़ेंगे।

इससे पहले सुनील ने ताजिकिस्तान के तोखिरजोन ओखोनोव को 14.7 से मात दी थी। प्रेम भी 130 किलो में पदक के दावेदार हैं जो क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के मुमिनजोन अब्दुल्लायेव से हार गए लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने से उसने कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाई। वह कजाखस्तान के दामिर कुजेमबायेव से खेलेंगे। भारत का अभियान 55 और 63 किलो वर्ग में खत्म हो गया जब मनजीत और विक्रम कुराडे हारकर बाहर हो गए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!