लाइव न्यूज़ :

Great Gama Google Doodle: आज है महान गामा पहलवान का जन्मदिन, ऐसा पहलवान जो कभी भी किसी से नहीं था हारा, जानिए Gama Pahalwan के दिलचस्प तथ्य

By आजाद खान | Updated: May 22, 2022 08:40 IST

Great Gama Google Doodle: आपको बता दें गामा पहलवान ने शुरुआत में कुश्ती के दांव-पेच पंजाब के मशहूर ‘पहलवान माधो सिंह’ से सीखे है।

Open in App
ठळक मुद्देआज भारत के महान पहलवान गामा पहलवान का जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल डूडल बनाया है।इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह अपने करियर में कभी भी हारे नहीं थे।

Great Gama Google Doodle: आज ही के दिन यानी 22 मई 1878 को एक महान पहलवान का जन्म हुआ था। इस पहलवान का नाम गामा पहलवान था। आज इनका 144वां जन्मदिन है और इस मौके पर गूगल उनका जन्म दिन मना रहा है। गूगल ने इसके लिए गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया है। गामा पहलवान के बारे में ऐसा कहा जाता है वह अपने 52 साल के करियर में आज तक किसी से हारे नहीं थे। गामा पहलवान का नाम ही इतना था कि उनका नाम सुनते ही बड़े-बड़े से पहलवान पीछे हट जाते थे। ऐसे मौके पर आइए हम भी इनके बारे में और भी कुछ जानने की कोशिश करते हैं। 

10 साल की उम्र से पहलवानी करना शुरू किए थे

अमृतसर के एक गांव में गामा पहलवान का जन्म 22 मई, 1878 को हुआ था। उनका बुलावा नाम ग्रेट गामा व गामा पहलवान था। वहीं उनका असली नाम गुलाम मोहम्मद बख्श था और उनके पिता का नाम मुहम्मद अजीज बख्श था। ऐसी बातें सामने आती है कि गामा पहलवान 10 साल की उम्र से ही पहलवानी करना शुरू कर दिए थे। उन्होंने सबसे पहले कुश्ती के दांव-पेच पंजाब के मशहूर पहलवान ‘पहलवान माधो सिंह’ से सीखा था। इसके बाद वे मध्यप्रदेश चले गए और वहां पर उन्होंने दतिया के महाराजा भवानी सिंह से पहलवानी सीखी थी। सन 1947 में गामा पहलवान ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। इसके बाद ही भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय उनके परिवार पाकिस्तान चले गए थे। 

10 लीटर दूध और 100 रोटियों को खाते थे गामा पहलवान

जानकारी के मुताबिक, गामा पहलवान का खुराक भी बहुत ज्यादा थाष वह हर रोज 6 देसी चिकन, 10 लीटर दूध, आधा किलो घी और 100 रोटियां खाते थे। बताया जाता है कि वह जितनी एक दिन में खाते थे, उतना अगर कोई आम आदमी खाए तो उसको अपच हो जाए। वह अपनी डाइट का भी खूब ख्याल रखते थे। उनके बारे मे यह भी कहा जाता है कि वह एक दिन में 1000 से भी ज्यादा पुशअप करते थे। 

'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब जीतने वाले गामा पहलवान

गामा पहलवान को 'रुस्तम-ए-हिंद' के खिताब से भी नवाजा गया है। उन्हें यह खिताब ऐसे ही नहीं दिया गया है, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पत्थर से अपना डम्बल बनाया है। यही नहीं यह दिन भर में 5000 बैठक और 1000 से ज्यादा पुशअप करते थे। इसके साथ इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि इन्होंने एक बार 1200 किलो के पत्थर को उठाकर कुछ दूर तक चला भी था। गामा पहलवान को मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली से भी काफी ज्यादा प्रभावित बताया जाता है। 

टॅग्स :गूगल डूडलभारतWrestling Federation of Indiaरेसलिंगगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!