लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सोरेन

By भाषा | Published: August 24, 2021 8:26 PM

Open in App

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सोरेन ने आज यहां मंत्रालय में राज्य की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास से मुलाकात के दौरान यह बात कही। सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड के खिलाड़ी विश्व में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करें इस निमित्त खिलाड़ियों को राज्य सरकार जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।’’ दीपिका और दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष विगत दिनों आयोजित हुए तोक्यो ओलंपिक 2020 के अनुभवों को साझा किया। इन दोनों तीरंदाजों ने राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। दीपिका ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह आगामी खेल प्रतियोगिता में झारखंड और देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपिका और दास के तोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। मुख्यमंत्री ने दीपिका से कहा कि राज्य और देश को अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करना जारी रखने के लिए आप कड़ी मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति उनकी सरकार ने बनाई है। खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति भी हुई है। मुख्यमंत्री ने दीपिका और दास से कहा कि आप अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया में राज्य का मान- सम्मान बढ़ाते रहें। मुख्यमंत्री ने दीपिका से कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि आप तीरंदाजी खेल में इतनी दूर तक पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच है कि यहां के खिलाड़ी जिस क्षेत्र में खेलें वहां बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इसीलिए राज्य की खेल नीति में खिलाड़ियों से संबंधित सभी चीजों का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपिका और दास तथा उनके परिजन शिव नारायण महतो और गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारतJharkhand Minister Secretary ED: 30 करोड़ बरामद, नोट गिनने के लिए बैंक से मशीनें मंगाईं, बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर रखी गड्डियां, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand news: 20-30 करोड़ रुपये बरामद!, नौकर के घर नोटों का पहाड़, आखिर क्या है सोरेन से कनेक्शन, मंत्री आलम के निजी सचिव संजीव लाल पर शिकंजा

भारतPM Modi Jharkhand Visit: जब तक जिंदा हूं दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छिनने नहीं दूंगा, पीएम मोदी ने कहा- मेरा क्या है, न घर है और न ही गाड़ी...

भारतHemant Soren live: 28 फरवरी को सुनवाई पूरी, 66 दिन बाद फैसला, पूर्व सीएम सोरेन को झटका, गिरफ्तारी-रिमांड को गलत बताने वाली याचिका खारिज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: जापान में तिरंगा लहराया, 55.07 सेकंड के साथ स्वर्ण, दीप्ति ने अमेरिका की क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेलसात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, कैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेलThailand Open 2024 Final: सात्विक-चिराग ने 2024 का दूसरा खिताब जीता, चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराया, करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड