लाइव न्यूज़ :

घोड़े को मारने के आरोप में जर्मन कोच निलंबित

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:16 IST

Open in App

तोक्यो, सात अगस्त (एपी) ओलंपिक महिला ‘मॉडर्न पेंटाथलॉन’ प्रतियोगिता के दौरान घोड़े को मारते हुए वीडियो सामने आने के बाद जर्मनी की एक कोच को खेलों से निलंबित कर दिया गया।

  टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कोच किम रेस्नर ‘सेंट बॉय’ नामक घोड़े पर प्रहार कर रही है। यह घोड़ा स्पर्धा के दौरान शो जंपिंग दौर में बाड़ (रुकावट) को नहीं कूदा  था, जिससे जर्मनी की खिलाड़ी अन्निका श्लेउ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गयी।

अंतरराष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ने रेस्नर की वीडियो फुटेज की जांच के बाद कहा, ‘‘ ऐसा लग रहा कि वह अपने मुक्के से घोड़े पर प्रहार कर रही है और उनका यह कदम नियमों  का उल्लंघन माना जाएगा।’’

रेस्नर का निलंबन केवल तोक्यो ओलंपिक के लिए लागू रहेगा, जो रविवार को समाप्त हो रहा है।

घुड़सवारी  के मॉडर्न पेंटाथलॉन स्पर्धा में अश्वारोहियों को अनजान घोड़े पर निर्धारित समय के भीतर जंपिंग कोर्स पर करतब (खेल) करना होता है। इस प्रतिस्पर्धा के लिए सिर्फ 20 मिनट पहले प्रतियोगियों को उनके घोड़े दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!