लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों में सिर्फ ट्रेलर दिखा, ओलंपिक में पूरी फिल्म दिखेगी: सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: September 6, 2018 13:49 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने इसे 'सिर्फ ट्रेलर' करार देते हुए कहा है कि टोक्यो में होने वाले 2020 ओलंपिक में पूरी फिल्म दिखेगी।

Open in App

नई दिल्ली, पांच सितंबर। सेना से जुड़े खिलाड़ियों ने देश के लिए बेहद सफल रहे एशियाई खेलों में 69 पदकों में से 11 जीते हैं, लेकिन सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने इसे 'सिर्फ ट्रेलर' करार देते हुए कहा है कि टोक्यो में होने वाले 2020 ओलंपिक में पूरी फिल्म दिखेगी।

रावत ने पदक विजेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मैं पूरे दल को बधाई देना चाहता हूं और मैं सिर्फ पदक विजेताओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। कुछ ने पदक जीते और कुछ के प्रदर्शन में कमी रह गयी लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एशियाई खेलों सिर्फ एक ट्रेलर दिखा है और आपको ओलंपिक के दौरान पूरी फिल्म देखने को मिलेगी। यह मिशन ओलंपिक के लिए हमारा प्रयास है।

सेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें आगामी बड़े खेल आयोजनों से और ज्यादा पदकों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में भारतीय सेना के 73 प्रतिनिधि थे, जिसमें 66 एथलीट और सात कोच शामिल थे। हमने 4 स्वर्ण और 4 रजत और 3 कांस्य पदक सहित 11 पदक जीते। मुझे और भी उम्मीद थी लेकिन मैं निराश नहीं हूं। मुझे पता है कि वे कड़ी मेहनत करेंगे, देश के लिए कई और पुरस्कार जीतने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

टॅग्स :बिपिन रावतएशियन गेम्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!