लाइव न्यूज़ :

इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप: गौरव गिल सातवीं बार चैंपियन बनने की दौड़ में

By भाषा | Updated: June 28, 2019 19:04 IST

देश के सबसे प्रतिष्ठित रैली चालक गौरव गिल शुक्रवार को शुरू हुए आईएनआरसी 2019 का खिताब जीत कर सातवीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपना नाम करना चाहेंगे।

Open in App

चेन्नई, 28 जून। देश के सबसे प्रतिष्ठित रैली चालक गौरव गिल शुक्रवार को शुरू हुए इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप (आईएनआरसी)-2019 का खिताब जीत कर सातवीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपना नाम करना चाहेंगे। टूर्नामेंट का आगाज नये रंग-रूप में तैयार हुए याच क्लब-एफएमएससीआई में हुआ जिसमें इस साल देश भर से आए पांच प्रमुख टीमों से ताल्लुक रखने वाले 51 शीर्ष चालकों (इन टीम चैम्पियंस के 19 चालक शामल हैं) ने नए सत्र का आगाज किया।

एमएमआरटी में इस साल पहली बार सुपर स्पेशल स्टेज का निर्माण किया गया है जिससे दर्शको को काफी करीब से रैली का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। तीन बार के एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियन और छह बार के आईएनआरसी चैम्पियन गिल के लिए यह बिल्कुल नई शुरुआत होगी क्योंकि कुछ दिन पहले ही वह टीम एमआरएफ छोड़कर जेके टायर टीम से जुड़े हैं। गिल ने नए कीर्तिमान स्थापित करने के मकसद से यह करार किया है। महेंद्रा एडवेंचर की सवारी करने वाले गिल के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद साथी मुसा शरीफ होंगे और ये दोनों प्रतियोगिता में नया आयाम स्थापित करने के लिए इस बार एक्सयूवी 300 की सवारी करेंगे।

रैली शुरू होने से पहले गिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस सत्र को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं क्योंकि इस बार मैं न सिर्फ नई कार पर सवार रहूंगा बल्कि नए टायरों के साथ भी सफर करुंगा। मैंने कार को टेस्ट किया है और यह अपने क्लास में श्रेष्ठ है। मुझे यकीन है कि यह मेरी ड्राइविंग शैली के साथ तालमेल बनाने में सफल रहेगी।’’ टीम महेंद्रा की दूसरी कार भी खिताब की दावेदार होगी। इसमें पूर्व रेसिंग और रैलिंग चैम्पियन अमित्राजीत घोष और उनके सहचालक अश्विन नाइक होंगे, जो आईएनआरसी 1 कटेगरी में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों को हालांकि एक अन्य आईएनआरसी चैम्पियन कर्णा कादूर और उनके सहचालक निखिल वी पाई से चुनौती मिलेगी।

निखिल और कर्णा अर्का मोटरस्पोर्ट्स से ताल्लुक रखते हैं और दोनों आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आईएनआरसी 2 कटेगरी में भी काफी प्रतिस्पर्धा है। इसमें टीम चैम्पियंस के डीन मास्कारेनहास अपने साथी चालक श्रुप्था पाडीवेल के साथ, रेस कांसेप्ट के यूनुस इलियास अपने साथी चालक हरीश गौड़ा के साथ चुनौती पेश करते नजर आएंगे। इन दोनों टीमों को जेके का सहयोग प्राप्त है और इस कारण यह रेस और भी रोचक हो जाती है। इसी तरह आईएनआरसी 3 में 22 प्रतिस्पर्धी हैं। अर्जुन राव, चेतन शिवराम और दाराउस एन. श्राफ खिताब के दावेदार हैं। दो महिलाएं भी एक्शन में दिखेंगी। शिवानी पृथ्वी और गरिमा अवतार आईएनआरसी 4 में अपना दमखम दिखाना चाहेंगी। आईएनआरसी जूनियर कटेगरी में इस साल कुल आठ चालक हिस्सा ले रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!