लाइव न्यूज़ :

French Football League: रिकॉर्ड 2.88 अरब रुपए में बिके विटिन्हा ने आठ मैच बाद दागा पहला गोल, मार्सेली ने ट्रॉयज को 3-1 से हराकर दूसरे स्थान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 14:49 IST

French Football League: मार्सेली ने जनवरी में विटिन्हा को पुर्तगाल के क्लब ब्रागा से तीन करोड़ 20 लाख यूरो (लगभग दो अरब, 88 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड धनराशि में अपने क्लब से जोड़ा था, लेकिन यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अपनी नई टीम की तरफ से पहले आठ मैचों में गोल करने में नाकाम रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देविटिन्हा ने रविवार को हालांकि दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया था।विटिन्हा ने 64वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल किया। पेरिस सेंट जर्मेन 31 मैचों में 72 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

French Football League: रिकॉर्ड धनराशि में फ्रांसीसी क्लब मार्सेली से जुड़ने वाले विटिन्हा आखिरकार गोल करने में सफल रहे जिससे उनकी टीम ने ट्रॉयज़ को 3-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

मार्सेली ने जनवरी में विटिन्हा को पुर्तगाल के क्लब ब्रागा से तीन करोड़ 20 लाख यूरो (लगभग दो अरब, 88 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड धनराशि में अपने क्लब से जोड़ा था, लेकिन यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अपनी नई टीम की तरफ से पहले आठ मैचों में गोल करने में नाकाम रहा था। विटिन्हा ने रविवार को हालांकि दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया था।

तुर्किये के विंगर केंगिज उंडर ने 41वें मिनट में स्कोर 2-0 किया जबकि विटिन्हा ने 64वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल किया। इस जीत से मार्सेली के 31 मैचों में 64 अंक हो गए हैं और वह लेंस से एक अंक आगे हो गया है। पेरिस सेंट जर्मेन 31 मैचों में 72 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

आर्सेनल के एक और ड्रॉ से ईपीएल में खिताबी दौड़ रोमांचक बनी

शीर्ष पर काबिज आर्सेनल के लगातार दूसरे मैच में ड्रॉ खेलने से इंग्लिश प्रीमीयर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब की दौड़ रोमांचक बन गई है। आर्सेनल फिर से दो गोल की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया और उसने वेस्ट हैम के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला।

पिछले सप्ताह उसने लिवरपूल के खिलाफ भी मैच इसी अंतर से ड्रॉ खेला था। इससे उसके और दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के बीच अब केवल चार अंक का अंतर रह गया है। सिटी ने शनिवार को लीस्टर को 3-1 से हराया था। आर्सेनल के अब 31 मैचों में 74 जबकि सिटी के 30 मैचों में 70 अंक हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड 30 मैचों में 59 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

उसने रविवार को नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराया। वेस्ट हैम के खिलाफ गेब्रियल जीसस और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड ने आर्सेनल को 10 मिनट के अंदर 2-0 से आगे कर दिया था। वेस्ट हैम की तरफ से सैद बनारहामा ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया जबकि जारोड बोवेन ने 54वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इस बीच बुकायो साका आर्सेनल की तरफ से पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे। 

टॅग्स :फुटबॉलParisफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!