लाइव न्यूज़ :

कैंसर से पीड़ित भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का 42 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: June 23, 2020 08:33 IST

Pournima Zanane: पूर्व भारतीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन का कैंसर की वजह से 42 साल की उम्र में निधन हो गया, एनआरएआई ने उनके निधन पर जताया ोक

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व भारतीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन का 42 साल की उम्र में निधनलाइसेंस धारक कोच पूर्णिमा पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थी'

नई दिल्ली: कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हो गया है जिसके बाद ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा सहित देश के निशानेबाजी जगत ने उनके असमय निधन पर शोक जताया है। पूर्णिमा 42 साल की थी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) से लाइसेंस धारक कोच पूर्णिमा पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थी और उनका उपचार चल रहा था।

पूर्व भारतीय निशानेबाजी जॉयदीप करमाकर के अनुसार उपचार के बाद वे इस बीमारी से लगभग उबर गई थीं। पूर्णिमा ने कई आईएसएसएफ विश्व कप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के अलावा अन्य टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दस मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूर्णिमा कोचिंग से जुड़ी और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। दो साल पहले केरल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान कैंसर से पीड़ित पाई गईं पूर्णिमा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में की लेकिन फिर पुणे चली गईं। उनका जन्म नांदेड़ में हुआ था।

एनआरएआई ने पूर्णिमा जनेन के निधन पर जताया शोक

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उनके निधन पर शोक जताया है। एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ अपनी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन के काफी कम उम्र में असमय निधन पर शोक व्यक्त करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्णिमा एयर राइफल निशानेबाजी थी और उन्होंने पूर्णिमा गवाहने के नाम से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।’’

बीजिंग ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा कि इस निशानेबाजी की कमी खलेगी। बिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पूर्णिमा। आपकी कमी खलेगी।’’ करमाकर ने ट्वीट किया, ‘‘पुरानी मित्र पूर्णिमा के अचानक निधन पर बेहद स्तब्ध हूं। हमारी दोस्ती जूनियर निशानेबाजी के दिनों से है। लेकिन हम एक दिन, कहीं दोबारा मिलेंगे, हंसता हुआ चेहरा और हंसती हुई आंखें।’’ 

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!