लाइव न्यूज़ :

भारतीय दल से पांच खिलाड़ी और छह अधिकारी तोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:57 IST

Open in App

भारतीय दल के मिशन प्रमुख गुरशरण सिंह ने रविवार को कहा कि मंगलवार को तोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में देश के दल से सिर्फ छह अधिकारियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है।उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व 11 सदस्यीय दल करेगा। बाकी पांच खिलाड़ी हैं।उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है लेकिन अब तक सिर्फ सात भारतीय प्रतिस्पर्धी तोक्यो पहुंचे हैं।इन सात में से भी दो टेबल टेनिस खिलाड़ियों सोनल पटेल और भाविना पटेल की बुधवार को स्पर्धाएं हैं और इसलिए वे उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगी। जापान के राजा नारुहितो खेलों की शुरुआत की घोषणा करेंगे।भारत के मिशन प्रमुख और भारतीय पैरालंपिक समिति के महासचिव गुरशरण ने पीटीआई को बताया, ‘‘उद्घाटन समारोह में सिर्फ छह अधिकारियों को स्वीकृति मिली है जबकि खिलाड़ियों के लिए कोई सीमा नहीं है।’’उन्होंने कहा, ‘‘दो टेबल टेनिस खिलाड़ियों की अगले दिन बुधवार को स्पर्धाएं हैं इसलिए वे उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।’’उद्घाटन समारोह के दौरान छह अधिकारियों की सीमा का नियम आठ अगस्त को खत्म हुए तोक्यो ओलंपिक के दौरान भी लागू था।जिन पांच खिलाड़ियों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है उसमें ध्वजवाहक मरियप्पन थंगावेलू, चक्का फेंक के विनोद कुमार, भाला फेंक के टेकचंद और पावरलिफ्टर जयदीप और सकीना खातून शामिल हैं।उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले छह में से चार अधिकारी तय हैं जो मिशन प्रमुख, उप मिशन प्रमुख अरहान बगाती, कोविड-19 मुख्य संवाद अधिकारी वीके डब्बास और मरियप्पन के कोच तथा पैरा एथलेटिक्स प्रमुख सत्यनारायण हैं।भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा दल सोमवार को रवाना होगा लेकिन ट्रेनिंग की स्वीकृति मिलने से पहले इन्हें पृथकवास से गुजरना होगा।भारत के पैरालंपिक के इतिहास के सर्वाधिक 54 खिलाड़ी तोक्यो खेलों में हिस्सा लेंगे और देश को इस बार अपने सर्वाधिक पदक जीतने की उम्मीद है।तोक्यो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओलंपिक की तरह पैरालंपिक में भी स्टेडियमों में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!