लाइव न्यूज़ :

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:35 IST

Open in App

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना हो गया जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है । आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी मौजूद थे । मरियाप्पन के अलावा टेक चंद और विनोद कुमार भी इस दल में शामिल थे । पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस मौके पर कहा ,‘‘ पूरा देश , माननीय प्रधानमंत्री और खेलमंत्री आज हमारी हौसलाअफजाई कर रहे हैं । पैरालम्पिक जा रहा हर खिलाड़ी पहले ही से विजेता है । मैं उन्हें शुभकामना देती हूं ।’’ व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया कराये जिससे उनका आवागमन आसान हो गया । इसे रेवाड़ी से आये टेक चंद और नोएडा से आई मलिक ने इस्तेमाल किया । भारत का दूसरा दल बुधवार की शाम को रवाना होगा जिसमें पीसीआई अध्यक्ष समेत 14 लोग हैं । पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे और भारत 25 अगस्त को अपने अभियान का आगाज करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!