लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद पहली सीनियर स्तर की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा गुरूवार से

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:29 IST

Open in App

पटियाला, 17 फरवरी कोविड-19 महामारी के बाद गुरूवार से यहां शुरू होने वाली इस सत्र की पहली ट्रैक एवं फील्ड सीनियर प्रतियोगिता इंडियन ग्रां प्री 1 में करीब 85 एथलीट शिरकत करेंगे जिसमें 100 मीटर की राष्ट्रीय रिकार्डधारी दुती चंद भी शामिल हैं।

कुछ शीर्ष स्टार जैसे हिमा दास इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल का पूरा कैलेंडर तहस नहस हो गया था और तब से यह पहला सीनियर स्तर का टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भी इसमें नहीं होंगे क्योंकि इंडियन ग्रां प्री 1 में उनकी स्पर्धा को शामिल नहीं किया गया है।

पुरूषों वर्ग में मोहम्मद अनस याहिया और अमिया कुमार मलिक (100 मीटर), अरोकिया राजीव और नोआ निर्मल टॉम (200 मीटर), अमोज जैकब (800 मीटर), धरूण अयासैमी (400 मीटर बाधा दौड़) और युगांत शेखर सिंह (लंबी कूद) जैसे शीर्ष एथलीट शामिल हैं।

महिलाओं की स्पर्धाओं में 27 एथलीट भाग लेंगी जिसमें दुती चंद (100 मीटर), अंजलि देवी और शुभा वेंकटेशन (200 मीटर), एम आर पूवम्मा और वीके सालिनी (400 मीटर) और चंदा (800 मीटर) मौजूद हैं।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, ‘‘हमें खुशी हो रही है कि सीनियर खिलाड़ियों की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा लंबे ब्रेक के बाद बहाल हो रही है। कोविड-19 के लिये आरटीपीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा और इसे सौंपने के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2020 दुबई में 2 रन और 2026 लखनऊ में 1 रन?, सुपर ओवर रिकॉर्ड 6 साल बाद टूटा?, घरेलू मैदान में लागातार 8 हार

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!