लाइव न्यूज़ :

FIH Men’s Junior World Cup 2023 quarterfinal: नीदरलैंड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया, दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने किया कमाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 12:18 IST

FIH Men’s Junior World Cup 2023 quarterfinal: दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसेमीफाइनल बृहस्पतिवार को और फाइनल शनिवार को खेला जायेगा।भारतीय टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की थी।कोरिया पर 4-2 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

FIH Men’s Junior World Cup 2023 quarterfinal: दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने धमाल कर दिया। भारतीय टीम ने नीदरलैंड को रोमांचक क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मलेशिया में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप में कमाल किया। सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को और फाइनल शनिवार को खेला जायेगा।

भारतीय टीम बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में जर्मनी से खेलेगी। विश्व रैंकिंग में तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हाफटाइम तक डच टीम 2 . 0 से आगे थी,लेकिन उसके बाद भारत ने वापसी की और दूसरे हाफ में चार गोल दागे।

नीदरलैंड के लिये टिमो बोएर्स (पांचवां मिनट), पेपिन वान डेर हेडेन (16वां मिनट) और ओलिवियर होर्टेनसियस (44वां मिनट) ने गोल किए, जबकि भारत के लिये आदित्य लालागे (34वां मिनट) , अराइजीत सिंह हुंडल (36वां मिनट) ,आनंद कुशवाह (52वां मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे।

भारत ने 2001 में होबर्ट और 2016 में लखनऊ में यह टूर्नामेंट जीता है। इसके अलावा 1997 में इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में आस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गए थे। नीदरलैंड टीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक शुरूआत करते हुए पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिसे बोएर्स ने गोल में बदला। दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में वान डेर हेडेन ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके टीम को 2 . 0 की बढ़त दिला दी।

जो हाफटाइम तक बनी रही। तीसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की जिसके सूत्रधार रहे अराइजीत सिंह । उन्होंने 34वें मिनट में लालागे के गोल में सहायक की भूमिका निभाई और दो मिनट बाद पेनल्टी स्ट्रोक को तब्दील करके स्कोर 2 . 2 से बराबर कर दिया । तीसरे क्वार्टर में ही डच टीम ने फिर बढ़त बनाई जब ओलिवियर ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया।

आखिरी दस मिनटों में भारतीय टीम ने जबर्दस्त हॉकी का प्रदर्शन करते हुए दो गोल कर डाले। कुशवाह ने 52वें मिनट में रिबाउंड पर गोल करके स्कोर बराबर किया। भारत को 57वें मिनट में महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर गोल करने में कप्तान उत्तम सिंह ने चूक नहीं की।

आखिरी दो मिनटों में डच टीम ने बराबरी का गोल करने की भरसक कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस चट्टान की तरह अडिग रहा। आखिरी क्वार्टर में रोहित ने लगातार छह पेनल्टी कॉर्नर बचाये और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपNetherlandsटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!