लाइव न्यूज़ :

इस देश में शुरू हुए बॉक्सिंग के मुकाबले, कोरोना संकट के बावजूद इसलिए खेल रहे बॉक्सर

By भाषा | Updated: April 26, 2020 13:34 IST

Nicaragua boxing: निकारागुआ में ऐसे समय में बॉक्सिंग मुकाबले फिर से शुरू हो गए हैं, जबकि दुनिया भर में कोरोना की वजह से खेल गतिविधियां थमी हुई हैं, जानिए क्या है वजह

Open in App
ठळक मुद्देनिकारागुआ गरीब देश है और मुक्केबाजों को काम चाहिए, वे घरों में नहीं बैठे रह सकते: पूर्व विश्व चैंपियन अल्वारेजनिकारागुआ में कोविड-19 के केवल 11 मामले पाये गये हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है

मनागुआ (निकारागुआ): दुनिया में जब कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं तब निकारागुआ में मुक्केबाजी के मुकाबले शुरू हो गये हैं। मनागुआ में हो रहे इन मुकाबलों का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण हो रहा है और कुछ दर्शक भी इन्हें देखने के लिये स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।

इन मुकाबलों के प्रमोटर दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन रोसेंडो अल्वारेज हैं और उन्होंने वायरस के किसी खतरे को खारिज कर दिया। ‘अल बफैलो’ नाम से मशहूर अल्वारेज ने शनिवार की रात मुकाबले से पूर्व कहा, ‘‘यहां हमें कोरोना वायरस का डर नहीं है और किसी को पृथक नहीं रखा जा रहा है। जिन तीन लोगों (स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार) की मौत हुई वे बाहर से आये थे और देश में किसी को संक्रमण नहीं हुआ।’’

उन्होंने मुफ्त टिकटों की भी पेशकश की लेकिन 8000 दर्शकों की क्षमता वाले अलेक्सिस अरगोएलो जिम में हालांकि बहुत कम दर्शक पहुंचे थे। अधिकारियों ने दर्शकों की वास्तविक संख्या नहीं बतायी। यह मुकाबला निकारागुआ के सरकारी चैनल कैनाल 6 और ईएसपीएन लेटिन अमेरिका पर प्रसारित किया गया।

अल्वारेज ने कहा कि उन्होंने 16 स्थानीय मुक्केबाजों को अनुबंधित किया है क्योंकि उन्हें काम की जरूरत थी। उन्होंने कहा, ‘‘निकारागुआ गरीब देश है और मुक्केबाजों को काम चाहिए। वे अपने घरों में बैठकर नहीं रह सकते थे। ’’

निकारागुआ में कोविड-19 के केवल 11 मामले पाये गये हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। वहां 15 दिन के अवकाश के बाद स्कूल और कार्यालय पूर्व की तरह संचालित होने लगे हैं। निकारागुआ में बेसबॉल और फुटबॉल लीग भी पहले की तरह चल रही है जबकि स्थानीय समाचार पत्रों में शनिवार को ट्रायथलन और स्कूल कुश्ती टूर्नामेंटों की खबरें भी प्रकाशित हुई थी। 

टॅग्स :मुक्केबाजीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!