लाइव न्यूज़ :

पावरप्ले में शाहीन के साथ मुकाबला अहम होगा: फिंच

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:44 IST

Open in App

दुबई, 10 नवंबर कप्तान आरोन फिंच ने बुधवार को कहा कि टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में जब आस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा तो उन्हें पावरप्ले ओवरों में शाहीन शाह अफरीदी की इनस्विंग गेंदों से निपटने की जरूरत होगी।

पाकिस्तान ने ग्रुप लीग के सभी पांचों मैचों में जीत हासिल की लेकिन शाहीन अफरीदी का भारत के खिलाफ सुपर 12 चरण के शुरूआती मैच का घातक स्पैल अब भी टी20 टूर्नामेंट का चर्चा का विषय है।

फिंच ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शाहीन पाकिस्तान के लिये काफी अच्छे फार्म में है। हां, इसलिये यह अहम मुकाबला होने वाला है, इसमें कोई शक नहीं है। ’’

पावरप्ले के छह ओवरों की महत्ता की बात करते हुए फिंच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान देखा कि पावरप्ले ओवर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये कितने अहम हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मध्य के ओवरों और डेथ ओवरों के आंकड़े लगभग पूरे टूर्नामेंट के दौरान समान रहे हैं लेकिन पावरप्ले निश्चित रूप से अहमियत रखता है। ’’

वह हालांकि टॉस गंवाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब फाइनल्स की बात आती है तो ईमानदारी से कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बोर्ड पर रन जुटाने में विश्वास करता हूं, विशेषकर फाइनल में, जो वास्तव में फायदेमंद हो सकता है। हमने इसके बारे में बात की है। हमें पूरा भरोसा है कि अगर हमें पहले या फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने को मिलेगी तो भी हम जीत सकते हैं। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा फार्म को देखते हुए वे काफी सतर्क हैं क्योंकि विपक्षी टीम का स्पिन आक्रमण भी काफी शानदार है जिसमें इमाद वसीम, शादाब खान और मोहम्मद हफीज शामिल हैं।

फिंच ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की स्पिन को देखें तो उन्हें इससे काफी सफलता मिली है जिसमें इमाद ने पावरप्ले में और शादाब ने मध्य ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है। ’’

लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान को एडम जम्पा के अलावा ग्लेन मैक्सवेल की काबिलियत पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एडम जम्पा जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे हम काफी खुश हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अहम मौकों पर बड़े विकेट चटकाये। वह अच्छे खिलाड़ियों को आउट कर देता है। मैक्सवेल ने भी टुकड़ों में अच्छा किया, उसने जितने ओवर गेंदबाजी की, उसमें सचमुच अच्छा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!