लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: गिरोड और एमबापे ने किया धमाका, फ्रांस ने जोरदार आगाज किया, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, थियरे हेनरी के 51 गोल की बराबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 16:48 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: करीम बेनजेमा की अनुपस्थिति में काइलन एमबापे ने एक गोल किया जबकि ओलिवियर गिरोड के दो गोल में से एक गोल करने में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देथियरे हेनरी के 51 गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। फ्रांस जब शनिवार को डेनमार्क का सामना करेगा तो उनके पास हेनरी के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।फ्रांस अपने स्टार स्ट्राइकर बेनजेमा के बिना खेल रहा है जो चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर हो गए थे।

FIFA World Cup Qatar 2022: ओलिवियर गिरोड और काइलन एमबापे के शानदार प्रदर्शन से फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। करीम बेनजेमा की अनुपस्थिति में एमबापे ने एक गोल किया जबकि गिरोड के दो गोल में से एक गोल करने में मदद की।

गिरोड ने 71वें मिनट में एमबापे के क्रॉस पर हैडर से गोल करके थियरे हेनरी के 51 गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। गिरोड पिछले विश्व कप में गोल करने में नाकाम रहे थे लेकिन उन्होंने 2014 में गोल किया था। फ्रांस जब शनिवार को डेनमार्क का सामना करेगा तो उनके पास हेनरी के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।

फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, ‘‘ यह केवल रिकॉर्ड का पीछा करने से नहीं जुड़ा है लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन से जुड़ा है। वह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।’’ गिरोड के इस गोल से तीन मिनट पहले एमबापे ने ओस्मान डेम्बेले के क्रॉस पर गोल किया था।

इससे पहले क्रेग गुडविन ने नौवें मिनट में ही गोल करके फ्रांस के समर्थकों को सकते में डाल दिया था। एड्रियन रैबियोट ने 27वें मिनट में गोल करके फ्रांस को बराबरी दिलाई थी। रैबियोट ने इसके चार मिनट बाद गिरोड के पहले गोल में मदद की। फ्रांस अपने स्टार स्ट्राइकर बेनजेमा के बिना खेल रहा है जो चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर हो गए थे।

पेले ने टिमोथी वेह को बधाई दी

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अमेरिका के फारवर्ड टिमोथी वेह को विश्वकप में वेल्स के खिलाफ गोल करने पर बधाई दी। वेह ने सोमवार का खेले गए मैच में 36वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले पेले ने 1958 में वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब पेले 17 साल के थे।

वेल्स ने इससे पहले आखिरी बार 1958 में विश्वकप में हिस्सा लिया। अमेरिका ने वेह के गोल की मदद से वेल्स के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। वेह ने गोल करने के बाद जश्न मनाने की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। पेले ने उनकी इस पोस्ट पर ही टिप्पणी की थी।

इस महान फुटबॉलर ने कहा,‘‘ बधाई। यह खूबसूरत गोल था। सपना देखना जारी रखो सपने सच होते हैं।’’ वेह ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ फुटबॉल के बादशाह से इस तरह का प्रेरणादायी संदेश मिलना आशीर्वाद और सम्मान है।’’

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसऑस्ट्रेलियाफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!