लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: अमेरिका विश्व कप से बाहर, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड, 3-1 से जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2022 22:51 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: नीदरलैंड के डेंजेल डमफ्राइज ने शानदार प्रदर्शन किया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में अमेरिका को 3-1 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।नीदरलैंड के लिये मेंफिस डीपे (10वें मिनट), डाले ब्लाइंड (45+1वें मिनट) और डमफ्राइज (81वें) ने गोल किये।क्वार्टरफाइनल में सामना अर्जेंटीना और आस्ट्रेलिया के बीच देर रात होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

FIFA World Cup Qatar 2022: नीदरलैंड फीफा विश्व कप राउंड 16 मैच में अमेरिका को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नीदरलैंड के डेंजेल डमफ्राइज ने शानदार प्रदर्शन किया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में अमेरिका को 3-1 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

नीदरलैंड के लिये मेंफिस डीपे (10वें मिनट), डाले ब्लाइंड (45+1वें मिनट) और डमफ्राइज (81वें) ने गोल किये। डमफ्राइज ने अन्य दोनों गोल करने में भी मदद की। ग्रुप ए में दो जीत और एक ड्रा से शीर्ष पर रही नीदरलैंड को इस मुकाबले में प्रबल दावेदार माना जा रहा था और उसने इसके अनुरूप प्रदर्शन किया।

अब क्वार्टरफाइनल में उसका सामना अर्जेंटीना और आस्ट्रेलिया के बीच देर रात होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। अमेरिका के लिये एकमात्र गोल हाजी राइट ने 76वें मिनट में दागा। अच्छी टीमों को गोल करने का सिर्फ एक मौका चाहिए होता है और नीदरलैंड के साथ ऐसा ही हुआ।

मैच के शुरू में ही मिडफील्ड में अच्छे पास देखने को मिले और ऐसे ही पास पर डेंजेल डमफ्राइस ने बॉक्स के ऊपर मेंफिस डीपे को क्रास दिया और उन्होंने बड़ी खूबसूरती से नेट में बायीं ओर दनदनाता हुआ गोल कर दिया। अमेरिका के गोलकीपर मैट टर्नर के पास इस रोकने का कोई मौका नहीं था। यह डीपे का 44वां अंतरराष्ट्रीय गोल था जिससे नीदरलैंड की टीम 1-0 से आगे हो गयी।

हाफ टाइम से पहले इंजुरी टाइम में डेल ब्लाइंड ने टीम के लिये दूसरा गोल दाग दिया। इससे विश्व कप में तीन बार की उप विजेता रही ‘ओरांजे’ ने बढ़त दोगुनी की। डमफ्राइज ने फिर गोल करने में मदद की, उनके क्रास पर ब्लाइंड ने भागते हुए अमेरिका के बॉक्स से गोल कर दिया जो नेट के कॉर्नर में पहुंचा।

पहले गोल के बाद हालांकि खेल थोड़ा धीमा हो गया जिसमें अमेरिकी टीम का गेंद पर कब्जा अधिक रहा लेकिन टीम कोई अच्छा प्रयास नहीं कर सकी। इससे नीदरलैंड की रक्षा पंक्ति पर कोई दबाव नहीं था। अमेरिका को मैच में वापसी के लिये रणनीति में बदलाव की दरकार थी। 43वें मिनट में नीदरलैंड के गोलकीपर आंद्रियास नोपर्ट की परीक्षा हुई जब टिम विया ने बॉक्स के किनारे से शॉट लगाया जिसका उन्होंने डाइव करते हुए शानदार बचाव किया। दूसरे हाफ में अमेरिका ने हमले तेज कर दिये जिसमें 52वें मिनट में क्रिस्टियन पुलिसिच का शॉट सीधे नीदरलैंड के गोलकीपर के हाथ में चला गया।

दो मिनट बाद मैकेनी का शॉट नीदरलैंड के क्रासबार के ऊपर से निकल गया। क्रिस्टियन पुलिसिच पर फाउल के लिये 60वें मिनट में नीदरलैंड के टेयून कूपमेनर्स को पीला कार्ड दिखाया। अगले ही मिनट में अमेरिकी गोलकीपर मैट टर्नर ने शानदार बचाव करते हुए मेंफिस डीपे को दूसरा गोल करने से वंचित कर दिया।

अमेरिका के खिलाड़ी गोल करने के लिये बेताब थे और दबाव में कई शॉट लगा रहे थे। स्थानापन्न खिलाड़ी हाजी राइट 75वें मिनट में गोल करने का अच्छा मौका चूक गये लेकिन अगले ही मिनट में उन्होंने गोल कर अंतर कम किया। पुलिसिच के क्रास पर राइट ने इसे नेट में पहुंचा दिया।

नीदरलैंड ने इसके बाद हमले तेज किये और दो गोल करने में मदद करने वाले डमफ्राइज ने 81वें मिनट में शानदार मौके का फायदा उठाकर आसानी से गोल कर अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। डीपे ने बायीं ओर अमेरिकी डिफेंडरों से गेंद ब्लाइंड की ओर बढ़ायी जिन्होंने डमफ्राइज की ओर क्रास दिया और उन्होंने इसे सीधे नेट में डाल दिया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!