लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: जीत के बावजूद विश्व कप के राउंड 16 से बाहर, मैक्सिको की टीम 1978 के बाद पहली बार नॉकआउट दौर में नहीं पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 10:44 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: मैक्सिको की टीम 1978 के बाद पहली बार अपने ग्रुप सी से अगले दौर में पहुंचने में विफल रही। मैक्सिको की टीम पिछले सात विश्व कप के राउंड 16 में पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देनॉकआउट में पहुंचने का फैसला गोल अंतर से हुआ।अर्जेंटीना की पोलैंड पर 2-0 की जीत के कारण हुआ।मार्टिन ने 48वें मिनट में पहला गोल किया और शावेज ने चार मिनट बाद फ्री किक पर दूसरा गोल किया।

FIFA World Cup Qatar 2022: हेनरी मार्टिन और लुई शावेज के गोल की बदौलत भले ही मैक्सिको ने बुधवार रात को फीफा विश्व कप मैच में सऊदी अरब को 2-1 से हरा दिया हो लेकिन उसकी यह कोशिश उसे नॉकआउट दौर में पहुंचाने के लिये काफी नहीं रही।

ऐसा अर्जेंटीना की पोलैंड पर 2-0 की जीत के कारण हुआ जिससे नॉकआउट में पहुंचने का फैसला गोल अंतर से हुआ। मैक्सिको की टीम 1978 के बाद पहली बार अपने ग्रुप सी से अगले दौर में पहुंचने में विफल रही। मैक्सिको की टीम पिछले सात विश्व कप के राउंड 16 में पहुंची थी।

उसके लिये मार्टिन ने 48वें मिनट में पहला गोल किया और शावेज ने चार मिनट बाद फ्री किक पर दूसरा गोल किया। मैक्सिको ने अंतिम 20 मिनट में एक और गोल करने का भरसक प्रयत्न किया जिसमें उरीयल एंटुना का 87वें मिनट में किया गया प्रयास ऑफसाइड करार कर दिया गया। लेकिन टीम एक और गोल नहीं कर पायी।

अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराकर विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया

अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में किये गये दो गोल की मदद से बुधवार रात फीफा विश्व कप ग्रुप सी मैच में पोलैंड को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई किया। उसके लिये एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने 46वें मिनट में और जूलियन अल्वारेज ने 67वें मिनट में गोल दागे।

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी की टीम ग्रुप सी में पहले स्थान पर रही जिससे वह नॉकआउट दौर में शानिवार को आस्ट्रेलिया के सामने होगी जिसने हैरान करते हुए अगले दौर में जगह बनायी। विश्व कप के शुरुआती मैच में सऊदी अरब से मिली 1-2 की उलटफेर भरी हार के बाद अर्जेंटीना का अगले दौर में पहुंचना शानदार रहा। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर में से एक था।

टॅग्स :फीफा विश्व कपMexicoसऊदी अरबPolandsaudi Arabia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

क्राइम अलर्टखूंखार ड्रग माफिया का जंगलराज

विश्वEl Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!