लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2026 qualifiers: भारत ने कुवैत बाधा को पार किया!, मनवीर के गोल से 1-0 से जीत दर्ज की, 21 नवंबर को एशियाई चैंपियन कतर से मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2023 14:02 IST

FIFA World Cup 2026 qualifiers: मनवीर सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर मैच में कुवैत को 1-0 से हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमनवीर ने 75वें मिनट में बाएं पैर के शॉट से गोल किया।भारतीय टीम अभी तक एएफसी के फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है।भारत ग्रुप ए में एशियाई चैंपियन कतर, कुवैत और अफगानिस्तान के साथ है। 

FIFA World Cup 2026 qualifiers: आखिरकार भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में शानदार आगाज किया। मनवीर सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर मैच में कुवैत को 1-0 से हरा दिया।

मनवीर ने 75वें मिनट में बाएं पैर के शॉट से गोल किया। कुवैत ने 10 खिलाड़ियों के साथ मैच समाप्त किया, क्योंकि उसके खिलाड़ी फैसल अलहरबी को छंग्ते पर हाई बूट चुनौती के लिए अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में अपना दूसरा पीला कार्ड लेने के बाद बाहर भेज दिया गया। भारत का अगला मैच 21 नवंबर को भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियन कतर से होगा।

मैच जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारत ग्रुप ए में एशियाई चैंपियन कतर, कुवैत और अफगानिस्तान के साथ है। ग्रुप की शीर्ष  दो टीमें फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचेगी। प्रत्येक की शीर्ष दो टीमें 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए भी अपनी जगह पक्की करेगी। भारतीय टीम अभी तक एएफसी के फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है।

टीम के इस साल के प्रभावी प्रदर्शन और बदले हुए प्रारूप ने कोच इगोर स्टिमक की उम्मीदें बढ़ा दी है। ग्रुप ए में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भारतीय टीम के लिए अभियान की ठोस शुरुआत महत्वपूर्ण होगी। भारत इस मुकाबले में उच्च रैंकिंग वाली टीम है, लेकिन कुवैत ने सैफ चैम्पियनशिप में साबित कर दिया कि वे प्रतियोगिता में दो ड्रॉ खेलने के बाद ब्लू टाइगर्स को टक्कर दे सकते है। भारतीय कोच स्टिमक ने कहा, ‘‘ इस मैच का उन दो मैचों से से कोई लेना-देना नहीं है जो हमने दो महीने पहले खेले थे। तब से बहुत सारी चीजें बदल गई हैं ।’’

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉलIndian Football Coaches' Associationसुनील छेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!