लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022 prize money: फाइनल में जीत हो हार, पैसों की बरसात, दोनों टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2022 00:02 IST

FIFA World Cup 2022 prize money: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का ग्रैंड फिनाले रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। अर्जेंटीना ने बाजी मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हराकर विश्वकप जीता था।विश्वकप फाइनल में एक तरफ जहां लियोनेल मेसी होंगे।टक्कर देने के लिए काइलियन एमबापे होंगे।

FIFA World Cup 2022 prize money: गत विजेता (2018) फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। विश्वकप फाइनल में एक तरफ जहां लियोनेल मेसी होंगे, वहीं दूसरी तरफ टक्कर देने के लिए काइलियन एमबापे होंगे। मेसी इससे पहले भी फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन उनकी टीम 2014 में जर्मनी से हार गई थी।

कतर में 2022 फीफा विश्व कप में 32 प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच 440 मिलियन डॉलर (करीब 3641 करोड़ रुपये) बांटे गए। विजेता और उपविजेता कजीत पर कुल $72 मिलियन का भुगतान होगा। विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 347 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता टीम के लिए 30 मिलियन डॉलर (248 करोड़ रुपये) की इनामी राशि रखी गई है।

2022 कतर फीफा विश्व कप के लिए कुल पुरस्कार राशि:

1ः विजेता $42 मिलियन ( 347 करोड़) (अर्जेंटीना)

2ः उपविजेता $30 मिलियन (248 करोड़) (फ्रांस)

3ः तीसरा स्थान $27 मिलियन (223 करोड़) ( क्रोएशिया)

4ः चौथा स्थान $25 मिलियन (206 करोड़) (मोरक्को)।

विश्व कप के प्लेऑफ में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

पिछले विश्व कप की उप विजेता क्रोएशिया ने शनिवार को यहां फीफा विश्व कप के प्लेऑफ में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। क्रोएशिया की टीम 1998 विश्व कप में भी तीसरे स्थान पर रही थी। खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इस मैच के तीनों गोल पहले ही हाफ में हुए। पहले दो गोल नौ मिनट के अंदर हो चुके थे।

क्रोएशिया के लिये जोस्को ग्वारडियोल ने सातवें ही मिनट में खूबसूरत ‘सेट पीस’ से गोल किया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बनकर इतिहास रच चुके मोरक्को ने अशरफ डारी के नौंवे मिनट में किये गये गोल से स्कोर 1-1 किया। मिस्लाव ओरेसिच ने 42वें मिनट में खूबसूरत गोल से अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया और यह निर्णायक साबित हुआ।

आंद्रेज क्रेमारिच को गिराने पर फाउल के कारण क्रोएशिया को फ्री किक मिली

इस तरह ओरेसिच के गोल ने सुनिश्चित किया कि कप्तान लुका मोड्रिच (37 वर्ष) जीत के साथ विश्व कप के अंतिम मैच से विदा हों। पहले हाफ की शुरूआत में क्रोएशियाई टीम ने तेज खेल दिखाया जिसका फायदा उसे मिला। मोरक्को के सोफयान अमराबात के आंद्रेज क्रेमारिच को गिराने पर फाउल के कारण क्रोएशिया को फ्री किक मिली।

लोवरो माएर ने किक कर इसे पेनल्टी बॉक्स के ऊपर उछाला जहां इवान पेरिसिच ने सिर से शॉट लगाकर इसे जोस्को ग्वारडियोल की ओर किया और मास्क पहने इस खिलाड़ी ने उछलकर हेडर से 13 गज की दूरी से सीधे इसे नेट में डालकर अपनी टीम को आगे कर दिया। पर क्रोएशिया की यह बढ़त एक मिनट तक ही रह सकी।

मोरक्को ने नौंवे मिनट में फ्री किक पर गोल कर स्कोर बराबर किया। हाकिम जियेच ने लंबा शॉट लगाया जो डिफ्लेक्ट होता हुआ जा रहा था, मोडरिच ने इसे दूर करने की कोशिश की लेकिन डारी ने पांच गज की दूरी से क्रोएशियाई गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविच को पछाड़ते हुए हेडर से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। यह डारी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी था।

मोरक्को के लिये विश्व कप यादगार रहेगा

दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश में जुटी थीं और कुछ मौके भी बना रही थीं। पर बाजी मारी क्रोएशिया ने जिसके लिये ओरिसिच ने मोरक्को बॉक्स की बायीं ओर से दूर से दनदनाता सीधा शॉट लगाया जो क्रासबार हिट कर गोल में पहुंच गया। इस रोकने के लिये मोरक्को के गोलकीपर यासिने बोनोऊ के पास कोई मौका नहीं था।

गोल की खोज में जुटी क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में भी आक्रामकता दिखायी। उसकी अग्रिम पंक्ति ने मोरक्को की रक्षात्मक पंक्ति की कई बार परीक्षा भी ली। पर क्रोएशियाई टीम अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सकी। क्रोएशिया को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 0-3 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को गत चैम्पियन फ्रांस से 0-2 से हार मिली थी। मोरक्को के लिये हालांकि यह विश्व कप यादगार रहेगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaफ़्रांसलियोनेल मेसीफीफाFIFAQatar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!