लाइव न्यूज़ :

वीडियो: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान? स्टेज पर उल्टा लहराया राष्ट्र ध्वज और फिर....हुईं ट्रोल

By आजाद खान | Updated: December 2, 2022 15:37 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि नोरा फतेही फैंस से तिरंगे मंगवा रही है और फिर उसे उल्टा लहरा रही है। यही नहीं उन्हें तिरंगे को मोड़ कर हाथ में पकड़े हुए भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान नोरा फतेही पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। इस घटना के कई वीडियो सामने आए है जिसमें उन्हें तिरंगे को उल्टा लहराते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद नोरा ट्रोल हो गई हैं और उन पर तिरंगे को अपमान करने का आरोप लगा रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022:नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में हिस्सा लिया था और वहां फैंस के बीच खूब डांस भी किया था। 

इस दौरान उन्होंने वहां तिरंगा फहराया था और उनके द्वारा गलत तरीके से राष्ट्र ध्वज को लहराने को लेकर उन पर इसका अपमान का आरोप लगा है। वहीं इस आरोप पर नोरा को ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो यह देखा गया है कि नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में शामिल हुई है और वहां पर मौजूद लोगों से तिरंगा मांग रही है। जब उन्हें तिरंगा दिया गया तो वह स्टेज पर रख दिया गया था जहां से वह उसे उठाती है और तिरंगे को लेकर वह लहराना शुरू कर देती है। इस दौरान उन्हें जय हिंद का नारा भी लगाते हुए देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि जब वह दूसरी बार तिरंगे को लहराती है तो उस समय राष्ट्र ध्वज उल्टा था और वे ऐसे ही तिरंगा को लहरा रही थी। ऐसे में इस घटना को लेकर नोरा पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगा है। आरोप है कि जिस तरीके से उन्होंने स्टेज पर तिरंगा मंगवाया और उसे उठाया और साथ में जिस तरीके से उन्होंने राष्ट्र ध्वज को उल्टा फहराया, इसे गलत माना जा रहा है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया लिखा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर नोरा फतेही पर जमकर निशाना साधा है। इस पर बोलते हुए एक युजर ने लिखा कि तिरंगे को गलत पकड़ा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था। ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था।

यही नहीं एक और यूजर ने कहा कि नोरा तिरंगे को लहराना तक नहीं जानतीं। ये अपमानजनक है। एक और यूजर को इस पर यह लिखते हुए देखा गया है कि नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपनोरा फतेहीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!