लाइव न्यूज़ :

FIFA U20 World Cup 2023: इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 1-0 से शिकस्त दी, फ्रांस को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 11:53 IST

FIFA U20 World Cup 2023: फ्रांस को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ई मैच में इंग्लैंड ने डेन स्कार्लेट के पहले हाफ में हेडर से दागे गोल की बदौलत जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देट्यूनीशिया को बराबरी हासिल करने के मौके मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।टीम ने ली यंग जुन के हेडर पर दागे गोल से दोगुना कर दिया।फ्रांस ने एलेन विरगीनियस के पेनल्टी पर दागे गोल से हार के अंतर को कम किया।

FIFA U20 World Cup 2023:इंग्लैंड ने अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप में ट्यूनीशिया को 1-0 से शिकस्त दी जबकि फ्रांस को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ई मैच में इंग्लैंड ने डेन स्कार्लेट के पहले हाफ में हेडर से दागे गोल की बदौलत जीत दर्ज की।

ट्यूनीशिया को बराबरी हासिल करने के मौके मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरी तरफ फ्रांस के खिलाफ ग्रुप एफ मैच में दक्षिण कोरिया ने 22वें मिनट में ली सेयुंग वोन के गोल से बढ़त बनाई जिसे दूसरे हाफ में टीम ने ली यंग जुन के हेडर पर दागे गोल से दोगुना कर दिया।

फ्रांस ने एलेन विरगीनियस के पेनल्टी पर दागे गोल से हार के अंतर को कम किया। ग्रुप ई के ही एक अन्य मैच में इराक को 4-0 से हराकर उरुग्वे ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गया। टीम बेहतर गोल अंतर के कारण इंग्लैंड से आगे है। ग्रुप ई के अगले दौर के मुकाबलों में गुरुवार को उरुग्वे की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी जबकि ट्यूनीशिया को इराक के खिलाफ खेलना है।

ग्रुप एफ में गाम्बिया ने होंडुरास को 2-1 से हराया और कोरिया के साथ शीर्ष पर चल रहा है। ग्रुप एफ के अगले दौर के मुकाबलों में गुरुवार को फ्रांस और गाम्बिया तथा दक्षिण कोरिया और होंडुरास आमने सामने होंगे।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाइंग्लैंडफ़्रांसदक्षिण कोरियाजापानBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!