लाइव न्यूज़ :

फेलिक्स ने 35 साल की उम्र में पांचवीं बार ओलंपिक में जगह बनाई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 12:43 IST

Open in App

युगेन (अमेरिका), 21 जून (एपी) दिग्गज धाविका एलिसन फेलिक्स ने 35 साल की उम्र में पांचवीं बार ओलंपिक में जगह बनाई। फेलिक्स की नजरें 10वें ओलंपिक पदक पर टिकी हैं।

फेलिक्स 400 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। उन्होंने ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक टीम में जगह बनाई। एक बेटी की मां फेलिक्स के पास ओलंपिक में 10वां पदक जीतने का मौका होगा और अगर वह ऐसा करने में सफल रहती हैं तो खेलों के इतिहास की सबसे सफल महिला ट्रैक एथलीट के रूप में जमैका की मार्लिन ओटे की बराबरी कर लेंगी।

अमेरिकी ट्रैक ट्रायल में फेलिक्स एक समय पांचवें स्थान पर पिछड़ी हुई थी लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहीं।

फेलिक्स ने 50.02 सेकेंड का समय लिया और वह क्वानेरा हायेस से 0.24 सेकेंड पीछे रही। उनसे 0.01 सेकेंड पीछे वेडलिन योनाथास ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फेलिक्स ने रविवार की स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए बेहद गौरवपूर्ण पल है। मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है। कई बार मैं सुनिश्चित नहीं थी कि यह संभव होगा या नहीं। मुझे चुनौती पेश करने और किसी तरह टीम में जगह बना पाने पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!