लाइव न्यूज़ :

एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड डूरंड कप में करेगा पदार्पण

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:37 IST

Open in App

एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड पांच सितंबर से तीन अक्टूबर तक कोलकाता में खेले जाने वाले डूरंड कप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में पदार्पण के लिए तैयार है।एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित सोलह टीमों में से एक है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था। एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड के मालिक गौरव मनचंदा ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डूरंड कप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड के लिए एक बड़ा सम्मान है और हमें इससे ज्यादा खुशी और किसी चीज से नहीं मिलेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘ डूरंड कप भारतीय फुटबॉल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण आयोजन है और हमें इसका हिस्सा बनने पर गर्व है। यह एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड की बढ़ती क्षमता का भी प्रमाण है।’’बेंगलुरू यूनाइटेड को ग्रुप ए में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल फुटबॉल क्लब और भारतीय वायु सेना जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है।आई-लीग द्वितीय डिवीजन की इस टीम ने इस साल की शुरुआत में घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम बीडीएफए सुपर डिवीजन की चैम्पियन  भी  बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलएफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने लुका मेसेन और पेड्रो मांजी से करार किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!