लाइव न्यूज़ :

Euro 2024 qualifiers: 20 मिनट में चार गोल, अजरबैजान को 5-0 से हराया, क्वालीफायर्स में 14 गोल कर रोनाल्डो और एमबापे से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2023 11:09 IST

Euro 2024 qualifiers: बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु ने पहले हाफ में चार गोल करके यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफाइंग फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने अंतिम मैच में अपनी टीम को अजरबैजान पर 5-0 से जीत दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम ने समूह में शीर्ष स्थान अर्जित किया। अजरबैजान अपने आठ मैचों में सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। लुकाकु ने आठ मैच में 14 तक गोल संख्या पहुंचा दी। 

Euro 2024 qualifiers: स्ट्राइकर रोमेलो लुकाकु ने पहले हाफ के 20 मिनट में चार गोल किए। बेल्जियम ने ब्रसेल्स में यूरो 2024 ग्रुप एफ क्वालीफायर में 10 सदस्यीय अजरबैजान पर 5-0 से जोरदार जीत हासिल की। लुकाकु ने आठ मैच में 14 तक गोल संख्या पहुंचा दी। बेल्जियम ने समूह में शीर्ष स्थान अर्जित किया। अजरबैजान अपने आठ मैचों में सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

लुकाकु ने क्वालीफायर्स में कुल 14 गोल किए जो पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार और फ्रांस के किलियन एमबापे से पांच गोल ज्यादा हैं। इस तरह से लुकाकु ने यूरोपीय क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (यूरो 2016 क्वालीफाइंग में) और उत्तरी आयरलैंड के डेविड हीली (यूरो 2008 क्वालीफाइंग में) के 13 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। बेल्जियम ग्रुप एफ से ऑस्ट्रिया के साथ पहले ही यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

इस बीच सर्बिया ने बुल्गारिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया। एक अन्य मैच में स्पेन ने जॉर्जिया को 3-1 से पराजित किया, लेकिन इस मैच के दौरान उसके स्टार मिडफील्डर गावी चोटिल हो गए।

टॅग्स :BelgiumFrance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!