लाइव न्यूज़ :

Euro 2024 Qualifiers: गत चैंपियन इटली ने उत्तरी मैसेडोनिया को 5-2 से कूटा, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने माल्टा को 2-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2023 15:02 IST

Euro 2024 Qualifiers: इटली की ओर से चीसा के अलावा मातियो डेरमियान, जियाकोमो रास्पाडोरी और स्टीफन अल शारावे ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्दे यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।उत्तरी मैसेडोनिया की ओर से दोनों गोल जेनी अतानासोव ने किए। यूरो 2024 में क्वालीफाई करने के लिए इटली को यूक्रेन के खिलाफ सोमवार को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है।

Euro 2024 Qualifiers: फेडेरिको चीसा के पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत गत चैंपियन इटली ने शुक्रवार को यहां उत्तरी मैसेडोनिया को 5-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। इटली की ओर से चीसा के अलावा मातियो डेरमियान, जियाकोमो रास्पाडोरी और स्टीफन अल शारावे ने गोल दागे।

उत्तरी मैसेडोनिया की ओर से दोनों गोल जेनी अतानासोव ने किए। जर्मनी में अगले साल होने वाले यूरो 2024 में क्वालीफाई करने के लिए इटली को यूक्रेन के खिलाफ सोमवार को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। उत्तरी मैसेडोनिया ने पिछल साल प्ले ऑफ में इटली की टीम को 1-0 से हराकर उसे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से वंचित कर दिया था।

इटली और यू्क्रेन के अब समान 13 अंक हैं लेकिन सितंबर में यूक्रेन को 2-1 से हराने के बाद इटली का पलड़ा भारी है और वह सोमवार को होने वाले मुकाबले को ड्रॉ कराके भी यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

यूरो क्वालीफायर 2024: इंग्लैंड ने माल्टा को हराया

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पीला कार्ड दिखाए जाने के बाद गोल दागा जिससे उनकी टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में माल्टा को 2-0 से हराया। बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर केन ने 75वें मिनट में गोल दागा और क्लब तथा राष्ट्रीय टीम की ओर से लगातार आठवें मैच में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

इससे पहले आठवें मिनट में माल्टा के एनरिको पेपे ने आत्मघाती गोल किया था। इंग्लैंड की टीम पहले ही ग्रुप ई में शीर्ष पर रहना सुनिश्चित कर चुकी है। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले केन का यह देश की तरफ से 62वां गोल है।

इटली ने एक अन्य मैच में उत्तरी मैसेडोनिया को 5-2 से हराया। यूक्रेन की टीम सोमवार को जब जर्मनी के लीवरक्युसेन में अपने मुकाबले की मेजबानी करेगी तो इटली को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत होगी।

टॅग्स :फुटबॉलइटलीजर्मनीइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!