लाइव न्यूज़ :

England vs Iran FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड ने ईरान को रौंदा, 6-2 से शानदार जीत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2022 11:55 IST

England vs Iran FIFA World Cup 2022: खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप के ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हरा दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देईरान के लिए मेहदी तरेमी ने दोनों गोल किए।रहीम स्टर्लिंग, जैक ग्रीलिश, जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किया। इंग्लैंड ने 2022 कतर विश्व कप में अपने आगमन को शुरुआत शानदार तरीके से की।

England vs Iran FIFA World Cup 2022:इंग्लैंड ने 2022 कतर विश्व कप में अपने आगमन को शुरुआत शानदार तरीके से की। ग्रुप बी मैच में ईरान पर 6-2 की शानदार जीत दर्ज की। बुकायो साका ने 2 गोल, जबकि रहीम स्टर्लिंग, जैक ग्रीलिश, जूड बेलिंगहैम और मार्कस रशफोर्ड ने एक-एक गोल किया। ईरान के लिए मेहदी तरेमी ने दोनों गोल किए।

इंग्लैंड फ़ुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन खलीफ़ा इंटरनेशनल स्टेडियम में एक नई ऊर्जा से शुरुआत की। मार्कस रैशफोर्ड और बुकायो साका के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने कतर में अपने अभियान की शुरुआत शानदार शैली में की है। रहीम स्टर्लिंग ने अपना खाता खोला। पहले मुकाबले में थ्री लायंस ने ईरान को 6-2 से हरा दिया। 

बुकायो साका और मार्कस रशफोर्ड ने पिछले साल यूरोपीय चैम्पियनशिप के फाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए फीफा विश्व कप में सोमवार को ईरान के खिलाफ  इंग्लैंड को 6-2 से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।  दोनों खिलाड़ी इटली के खिलाफ यूरो 2020 के फाइनल में शूटआउट में  पेनाल्टी से चूक गए थे और इसके बाद उन्हें नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पडा था। 

साका ने इस घटना के लगभग एक साल के बाद यहां के खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो गोल दागे जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे रशफोर्ड ने एक गोल किया। टीम के इस प्रदर्शन से कोच गैरेथ साउथगेट की टीम का मनोबल काफी बढ़ेगा। डिजिटल टिकट के साथ  समस्या के कारण सैकड़ों प्रशंसकों  मैच के शुरुआती क्षणों को नहीं देख सके।

इंग्लैंड ने हालांकि इन दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने के बाद अपना दमदार खेल दिखाना शुरू किया। जुड बेलिंघम ने 35वें मिनट में पहला गोल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। साका ने मैच के 43वें मिनट जबकि रहीम स्टर्लिंग ने मध्यांतर से पहले गोलकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इंग्लैंड का दबदबा दूसरे हाफ में भी जारी रहा।

साका ने मैच के 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जिससे इंग्लैंड की बढ़त 4-0 हो गयी इसके तीन मिनट बाद मेहदी तारेमी के गोल से ईरान ने अपना खाता खोला। ईरान की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रहीं क्योंकि रशफोर्ड ने 71वें गोलकर एक बार फिर इंग्लैंड की बढ़त को चार गोल (5-1) का दिया।

टीम के एक अन्य स्थानापन्न खिलाड़ी जैक ग्रेलीश ने 90वें मिनट में गोलकर इंग्लैंड की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। तारेमी ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज समय (90+13 मिनट) में  गोलकर हार के अंतर को कम किया। मैच के पहले हाफ में ईरान के गोलकीपर अली बीरनवंद टीम के साथी खिलाड़ी से गंभीर रूप से टकरा गये।

उन्हें इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। उस समय मैच गोलरहित था। मैदान में उनकी जगह उतरे हुसैन होसैनी इंग्लैंड के आक्रमण को रोकने में विफल रहे। इस मैच में कुल 29 मिनट का इंजरी समय था, जिसमें पहले हाफ में 15 मिनट और दूसरे हाफ में 14 मिनट शामिल है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंडईरानफीफाQatar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!