लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड ने एंडोरा को हराया , साका ने किया गोल

By भाषा | Updated: September 6, 2021 12:29 IST

Open in App

लंदन, छह सितंबर (एपी) वेम्बले स्टेडियम पर ही 56 दिन पहले यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में इटली के हाथों मिली हार में शूटआउट में आखिरी पेनल्टी चूकने वाले बुकायो साका ने शानदार वापसी करते हुए विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर में एंडोरा पर मिली 4 . 0 से जीत में आखिरी गोल दागा ।

बीस वर्ष के साका ने कहा ,‘‘ मैं मैदान में आया तो मैंने दर्शकों के मुंह से अपना नाम सुना । इसने काफी कुछ बदल दिया ।’’

यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके साका को सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई ।

साका ने कहा ,‘‘ मैदान पर लौटने पर मेरा जिस तरह से स्वागत हुआ, मैं बहुत खुश हूं । इससे पता चला कि इंग्लैंड के प्रशंसकों को मुझ पर कितना गर्व है । मेरे लिये यह बहुत मायने रखता है और इसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया ।’’

ग्रुप आई में अब इंग्लैंड को पोलैंड पर पांच अंक से बढत हासिल है । पोलैंड ने सान मारिनो को 7 . 1 से हराया जिसमें रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने दो गोल दागे । एडम बुस्का ने हैट्रिक भी लगाई।

एक अन्य मैच में अल्बानिया ने हंगरी को 1 . 0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!