लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के सहायक कोच थोर्प ने चेन्नई टेस्ट की पिच को बेहद चुनौतीपूर्ण करार दिया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:45 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने रविवार को यहां मेहमान टीम के पहली पारी में 134 रन पर सिमटने के बाद कहा कि दूसरे टेस्ट की यह पिच बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।

पूर्व महान खिलाड़ी शेन वार्न और माइकल वॉन ने पिच के स्तर पर बहस में एक दूसरे की बात को काटा लेकिन थोर्प से जब पिच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कहूंगा कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण पिच है। जहां तक पिच पर टिप्पणी करने की बात है तो मुझे लगता है कि मुझसे ऊपर ही कोई इस बारे में कुछ कहेगा। ’’

थोर्प ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘दूसरे दिन इस पिच पर खेलना हमारे लिये बेहद चुनौतीपूर्ण था। उनका स्पिन आक्रमण बहुत ही बेहतरीन है और साथ ही ये उनके घरेलू हालात हैं। और टॉस जीतना भी उनके लिये बहुत अच्छा रहा। ’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने दूसरे टेस्ट के लिये चेपॉक की पिच की आलोचना की थी लेकिन रविवार को वार्न ने उन्हें इस बात के लिये लताड़ा।

मैच में अभी तक तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना हो रही है और रविवार को रोहित शर्मा के आउट होने का मुद्दा भी रहा जिसमें मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट किया था और रिव्यू के बाद उन्हें नाट आउट दिया गया।

हालांकि थोर्प ने इस पर सीधा जवाब दिया और कहा, ‘‘हमें फैसले को स्वीकार करना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें तकनीक पर भरोसा करना होगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्रिकेटकौन हैं रघु शर्मा? 33 वर्षीय पंजाब के लेग स्पिनर ने CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए IPL में किया डेब्यू

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!